पुलिस संस्मरण दिवस पर पुलिस केन्द्र दुमका में डीआईजी, पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस पदाधिकारियों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
दुमका ब्यूरो रिपोर्ट: पुलिस उप महानिरीक्षक ने कहा कि आज ही के दिन 21 अक्टूबर 1959 के लेह लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के उपाधीक्षक श्री करम सिंह अपने 20 बहादुर जवान साथियों के साथ चीनी सेना के साथ अपने देश की सीमा की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए थे। तब से हम प्रतिवर्ष इस तिथि को पुलिस संस्मरण दिवस के रूप में मनाते हैं। आज हम उन शहीद जवानों को याद कर नमन करते हैं। हम सभी केंद्रीय अर्धसैनिक बल तथा राज्य पुलिस बल के उन बहादुर पदाधिकारियों एवं जवानों को याद करते हैं जिन्होंने अपने शौर्य का परिचय दिया.
दुमका में आयोजित एक कार्यक्रम में आज पुलिस संस्मरण दिवस पर पुलिस उप-महानिरीक्षक संथाल परगना क्षेत्र दुमका सुदर्शन प्रसाद मंडल, पुलिस अधीक्षक दुमका पीतांबर सिंह खेरवार, जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय ने पुलिस केंद्र दुमका के सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ पुलिस केंद्र दुमका में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।