नावाडीह प्रतिनिधि ने बताया कि स्थानीय प्रखंड के भलमारा पंचायत के कोदवाडीह में शुक्रवार को नावाडीह प्रखंड के सभी मुखिया व पंचायत समिति सदस्यों की एक बैठक प्रमुख पुनम देवी की अध्यक्षता में हुई, जिसका संचालन मुखिया संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ महतो ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि दिवंगत मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो द्वारा किए गये गांव पंचायत में किए गये विकास कार्यो को देखते हुए उनकी पत्नी बेबी देवी को अपने अपने ग्राम पंचायत से विजयी बनाकर विधानसभा भेजने का काम किया जाएगा।
मौके पर मंत्री बेबी देवी के पुत्र सह झामुमो नेता अखिलेश महतो उर्फ राजू ने कहा कि राज्य में झामुमो के हेमन्त सोरेन की सरकार में सभी पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मान दिया गया। प्रमुख पुनम देवी ने कहा कि सभी पंचायत प्रतिनिधि अपने अपने पंचायत में जीत का झंडा बुलंद कर बेबी देवी को विधानसभा भेजने का काम करें।
मौके पर उपप्रमुख हरिलाल महतो, मुखिया संध सचिव नरेश कुमार विश्वकर्मा, मुखिया नंदलाल नायक, विजय कुमार रवि, आरती कुमारी, मुक्ति देवी, देवेन्द्र महतो, बीस सूत्री उपाध्यक्ष गणेश पारो, पंसस कालेश्वर महतो, अशोक कुमार महतो, गोपाल यादव, प्रीति पटेल, ममता भट्टाचार्य, पूर्व मुखिया भेखलाल महतो, जगरनाथ महतो, कुलदीप कुमार महतो, बालेश्वर महतो, महबूब आलम, फजले हक राय, दुर्गाचरण महतो, हरेंद्र महतो, डेगालाल महतो, नवल किशोर महतो आदि मौजूद थे।