पुलिस के कर्तव्यनिष्ठ छह अधिकारी व कर्मचारियों को वीरता पदक और ११ अधिकारी व कर्मचारियों को विशिष्ट तथा सराहनीय सेवा के लिए वर्ष २०२३ के राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है।
जारी पत्र के मुताबिक आईजी प्रभात कुमार को विशिष्ट तथा सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक मिलेगा। कुमार आईजी प्रोविजन, पुलिस मुख्यालय, रांची, झारखंड में पदस्थापित हैं।
इनके अलावा जीतलाल नायक, हवलदार, धुर्वा रांची, हेमन्त कुमार बैठा, हवलदार, रांची, एमडी नजीर हुसैन, हवलदार, जमशेदपुर, राजू सिंह छेत्री, कांस्टेबल, एसटीएफ रांची, सचिन सुब्बा, कांस्टेबल, एसटीएफ, रांची, सिकंदर रे, हवलदार, एसटीएफ रांची, सुरेंद्र कुमार सिंह, उप निरीक्षक, जमशेदपुर, जलहा उराँव, हवलदार, खूंटी, रवीन्द्र कुमार सिंह, हवलदार, रांची, मनोरंजन कुमार सिंह, एएसआई, संचालक रांची, झारखंड शामिल हैं।
इसी प्रकार वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी) जिन्हें मिलेगा उसमें शामिल हैं जीतेन्द्र कुमार एएसआई पीएमजी, सुधीर कुमार एएसआई पीएमजी, शैलेन्द्र कुमार सिंह एसआई पीएमजी, मनोज कुमार इंस्पेक्टर पीएमजी, कुन्दन कुमार एसआई पीएमजी और नितेश कुमार सिंह सीटी पीएमजी।