गिरिडीह के पचंबा थाना अंतर्गत क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च

गिरिडीह एसपी के मार्गदर्शन में रैपिड एक्शन फोर्स ने पचंबा थाना अंतर्गत क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला।

गिरिडीह के पचंबा थाना अंतर्गत क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च

शुक्रवार को रैपिड एक्शन फोर्स बटालियन डी 106 द्वारा गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में पचंबा थाना अंतर्गत क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। छठे दिन इस परिचयातमक अभ्यास फ्लैग मार्च का नेतृत्व सहायक कमांडेंट दिलीप बेहेरा ने की। इसकी अध्यक्षता पचंबा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह कर रहे थे।

गिरिडीह के पचंबा थाना अंतर्गत क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च

फ्लैग मार्च की शुरुआत पचंबा थाना से विधिवत रूप से की गई जो की पचंबा क्षेत्र के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी। इस क्रम में फ्लैग मार्ग के साथ सर्च अभियान भी चलाया गया। इस मौके पर रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों के अलावा गिरिडीह पचंबा थाना पुलिस के अधिकारी भी शामिल थे।

Next Post

झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी नागेश्वर प्रसाद सिंह का आकस्मिक निधन, शोक

Fri Aug 25 , 2023
झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ […]
गिरिडीह प्रतिनिधि ने खबर दी है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी नागेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ नागो सिंह का बीती रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बेंगाबाद और आसपास के इलाके में पूरा माहौल गमगीन हो गया।

ताज़ा ख़बरें

जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने गुरुवार को शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर जल जमाव, गरगा डैम की स्थिति और शहरी सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने बारिश की परवाह किए बिना स्वयं मैदान में उतरकर वास्तविक हालात की समीक्षा की और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा – निर्देश दिए। मौके पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास सुश्री प्रांजल ढांडा, जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती वंदन शेजवलकर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी चास डा. प्रदीप कुमार, अंचलाधिकारी चास श्री दिवाकर दूबे, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री शक्ति कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।