गोमिया के रैयत विस्थापितों ने योगेंद्र प्रसाद महतो से मदद की लगाई गुहार

गोमिया :  पेटरवार स्थित आवासीय कार्यालय में मंत्री(दर्जा प्राप्त) योगेंद्र प्रसाद महतो से आईईएल गोमिया के कई रैयत विस्थापितों ने भेंट की। मंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया एवं समाधान का आग्रह करते हर मांग पत्र सौंपा। रैयतों ने मंत्री को बताया कि आईईएल प्रबंधन हम रैयतों का लगातार शोषण कर रहा है। हमारी भूमि को कब्जाए हुए है। हम अगर अपनी जमीनों पर कोई काम करने जाते हैं तो डराया धमकाया जाता है। दूर रहने की चेतवानी दी जाती है, प्रशासन का भय दिखाया जाता है। मंत्रीजी ने रैयतों की बातों को सुनने के बाद आश्वस्त किया कि आईईएल की गुंडागर्दी और मनमानी नहीं चलने देंगे। दुर्गा पूजा के बाद इस मामले पर पहल किया जाएगा।  और आपको आपका अधिकार दिलाया जाएगा। मौके पर अमित कुमार पासवान, नंदकिशोर प्रसाद, संतोष प्रसाद, अरविंद कुमार, मुकेश नायक, सुरेश साव, नकुल साव, नवल किशोर साव आदि उपस्थित थे।

Next Post

किसी भी कीमत पर नही लगने देगे ग्रामीण प्रोजेक्ट

Sun Oct 15 , 2023
गोमिया: प्रखंड अंतर्गत‌ तिलैया पंचायत […]

ताज़ा ख़बरें