गिरिडीह में कांग्रेसियों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर वृद्धाआश्रम में किया फल वितरण व बच्चो के बीच बांटी शिक्षण सामग्री।
पार्टी के जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित जयंती समारोह में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, प्रदेश सचिव अजय सिन्हा मंटू, जमुआ विधानसभा प्रभारी मंजू कुमारी, बरूण सिंह, नरेश वर्मा, राजेश तूरी, अमित सिन्हा, तालोह यादव, महमूद अली खान लड्डू, नेशाब, सुजीत मंडल, मदन लाल विश्वकर्मा, यश सिन्हा, अनिमेष देव, रामानंद कुशवाहा समेत कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इसके बाद कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता वृद्धा आश्रम पहुंचे, और वृद्धों के बीच फल का वितरण किया। वहीं दूसरी ओर झारखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज के निर्देश पर गिरीडीह युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहम्मद हसनैन अली के नेतृत्व में सदर प्रखंड अंतर्गत फुलची पंचायत के भीतिया गांव में आधुनिक भारत के निर्माता, युवाओं के प्रेरणा स्रोत, देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर स्थानीय बच्चों के बीच शिक्षा सामग्री पुस्तक कॉपी कलम इत्यादि का वितरण किया गया। मौके पर गिरिडीह जिला युवा कांग्रेस के बंटी अली, मोहम्मद इम्तियाज , रोहित मुर्मू , मनोज सोरेन , मोहम्मद दाऊद, हीरालाल सोरेन समेत कई लोग मौजूद थे।