गिरिडीह : झारखण्ड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई गिरिडीह ने सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय के सामने बॉयलोजिकल वर्ल्ड कोचिंग सेंटर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व रामपाल सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। प्रधान सचिव लक्ष्मी नारायण महथा ने उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। जिला उपाध्यक्ष इम्तियाज अहमद ने स्व रामपाल सिंह जी के बारे में बताए कि इन्होंने 21 साल के उम्र से ही शिक्षक के रूप में कार्य करना शुरू किए।
शिक्षकों के समस्याओं के बारे में हमेशा आवाज उठाते रहते थे। बोकारो जिलाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। शोक सभा में मो शमीम आलम, जिला उपाध्यक्ष, सुधीर कुमार पासवान, प्रखण्ड सचिव गांडेय रामेश्वर पंडित, सचिदानंद पाण्डेय, सद्दाम हुसैन, मिंटू कुमार सिंह, मो मुस्तकिम, अरुण कुमार, अब्दुस सुभान अंसारी, गोरोव सानंद, अजय कुमार, विजय कुमार सोरेन, साहेब राम बेसरा, चोवा रजक, राज कुमार पासवान, पंकज कुमार पंकज सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित हुए।