रांची जिला आंदोलनकारी मोर्चा के जिला समिति का गठन

रांची: झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा की एक बैठक मुमताज खान अधिवक्ता की अध्यक्षता में कचहरी कैंपस में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से रांची जिला आंदोलनकारी मोर्चा के जिला समिति का गठन किया गया जिसमें महावीर विश्वकर्मा को जिला अध्यक्ष एवं खुर्शीद आलम को महासचिव बनाया गया। आज की बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय संयोजक श्री विमल कच्छप जी ने कहा के कुछ स्वार्थी तत्वों द्वारा झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के नाम का गलत इस्तेमाल कर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है ।आयोग के सदस्य भुवनेश्वर महतो के द्वारा कुछ दलाल लोगों से मिलकर पैसा की वसूली की जा रही है जिसका मोर्चा कडे शब्दों में विरोध करती है। मोर्चा द्वारा सरकार को 15 नवंबर को पूरे झारखंड में आंदोलनकारी को सम्मानित करने और ताम्र पत्र प्रदान करने हेतु मांग किया गया है।

इसके लिए गृह विभाग से वार्ता हुई है तथा मुख्यमंत्री महोदय से मांग किया गया है कि झारखंड स्थापना दिवस के शुभअवसर पर मोराबादी मैदान में आंदोलनकारी को सम्मानित किया जाए तथा सभी जिला में मंत्रियों के द्वारा आंदोलन कारी को सम्मानित किया जाए। अभी तक आयोग द्वारा कुल 56 असंपुष्ट सूची जारी की गई है एवं 23 संपुष्ट सूची जारी की गई है, जिसमें लगभग 6000 आंदोलनकारी को चयनित किया गया है। झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा का कोई भी कार्यक्रम 12 अक्टूबर को नहीं है। झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया की 11 नवंबर 2023 को मोर्चा का महाधिवेशन रांची में आयोजित किया जाएगा जिसमें पूरे झारखंड के आंदोलनकारी सम्मिलित होंगे ।आज की बैठक में सफिक आलम, सुशीला एक्का, बाबूराम मुर्मू दलपती सरदार, लाधो महतो, राजेश मुंडारी, पंचा सरदार, हरिनारायण पाचा, महावीर विश्वकर्मा उरांव एवं खुर्शीद आलम, दिवाकर साहू, शिव शंकर महतो असलम अंसारी, इबादत, घीनू उरांव, रमेश, नौशाद, पप्पू खान, रतन अनमोल सांचा आदि लोग उपस्थित थे

Next Post

हिंद खदान मजदूर फेडरेशन के मतभेदों को दूर करने के लिए एचएमएच के महासचिव ने बुलाई बैठक

Tue Oct 10 , 2023
हिंद खदान मजदूर फेडरेशन के […]

ताज़ा ख़बरें