नमस्कार, एसएनएस 24 न्यूज़ आपका स्वागत करता है। मैं खबर की शुरुआत करूं, इससे पहले आग्रह करता हूं कि इस चैनल को लाइक, सब्सक्राइब और शेयर जरूर करें जिससे लेटेस्ट खबरें आपको मिल सके। आज मैं बात कर रहा हूं रांची से गिरिडीह जा रही सम्राट बस बराकर नदी में गिरने से कई लोगों के डूबने की आशंका के संबंध में। बताया गया कि सम्राट बस रांची से गिरिडीह जा रहे थे की डुमरी और गिरिडीह के बीच बराकर नदी में अचानक बस असंतुलन के कारण गिर गई। इस घटना में कितने जान माल की हानि हुई है यह कहना मुश्किल है। हालांकि कई लोगों के नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद बस मालिक राजू खान मौके पर पहुंचे और घायलों को स्थानीय अस्पताल इलाज के लिए पहचाया। घटना के बाद पुलिस व प्रशासन के लोग घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य आरंभ कर दिया है। बस के गिरते ही पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया है। शनिवार की देर शाम घटी इस घटना की जानकारी मिलने के बाद के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर बताया कि घटना के बाद प्रशासन के लोग एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटे हुए हैं। सूत्रों ने बताया कि बस पर तीस से अधिक लोग सवार थे। घटना के बाद घायलों को जब सदर अस्पताल गिरिडीह ले जाया गया तो वहां स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार सोनू एवं कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी भी मौके पर पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। साथ ही अस्पताल प्रबंधन को बेहतर इलाज का आदेश दिया।
Next Post
धनबाद परिसदन के सभागार में संपन्न सभी श्रमिक संगठनों के प्रमुख प्रतिनिधियों के बैठक
Sun Aug 6 , 2023
नमस्कार, एसएनएस 24 न्यूज़ आपका […]
