नोटिस के बाद भी नहीं हटे! तो ऐसे ही हटाये जायेंगे || रांची नगर-निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान || रांची में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान ||
रांची: नगर निगम एवं सिटी एसपी राजकुमार मेहता के नेतृत्व में राजभवन से लेकर किशोरगंज तक रोड के किनारे अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान रोड पर खड़ी कई गाड़ियों का जुर्माना काटा गया एवं सड़क के किनारे रखे सामानों को रांची नगर निगम ने जप्त किया। अभियान में रोड के किनारे अतिक्रमण किए गए सामानों को तहस् नहस् कर हटाया गया।
इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल के जवान एवं रांची नगर निगम के कर्मी मौजूद थे। रांची सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान रांची के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार चलाया जाएगा एवं जो लोग अतिक्रमण करेंगे उनपर जुर्माना के साथ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।