सेवानिवृत्ति कोयला खदान मजदूर संघ की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
सेवानिवृत्ति कोयला खदान मजदूर संघ धनबाद जॉन की एक महत्वपूर्ण बैठक दुर्गा मंडप जगजीवन नगर धनबाद में हुई। अध्यक्षता हरि पद रवानी ने किया।
सर्वप्रथम बीते 21 अप्रैल को सीएमपीएफ मुख्यालय के मुख्य द्वार पर संपन्न प्रदर्शन के विषय में समीक्षा की गई।
जिसके बाद इस बैठक में सीएमपीएफ ट्रस्टी बोर्ड में सेवानिवृत कर्मचारियों के समस्याओं के विषय में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा रहा है केवल टाल मटोल की नीति अपनाई जा रही है जिसमें महत्वपूर्ण है पेंशन का रिभिव्यू करना
न्यूनतम ₹5000 एवं उसके अनुपातिक सभी को बढ़ोतरी करना। वर्ष 1998 में पेंशन प्रारंभ हुई तब से एक बार भी इसका रिभिव्यु नहीं किया गया इसका मुख्य दोष ट्रस्टी बोर्ड पर जाता है और भी अन्य समस्याएं हैं जिनके निदान नहीं होने के कारण सेवानिवृत कर्मचारी काफी आक्रोशित हैं। जिसके कारण संघ को दिनांक 21- 5-2025 को रणधीर वर्मा चौक पर ट्रस्टी बोर्ड का पुतला दहन करने का निर्णय लेना पड़ा। जिसमें सेवा निवृत कर्मचारी विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ो की संख्या में उपस्थित होंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया की सेवानिवृत्ति कोयला खदान मजदूर संघ धनबाद जॉन का स्थापना दिवस दिनांक 24.7.2025 को मनाया जाएगा।
जो कर्मचारी 1-1- 2017 से 28 -3- 2018 के बीच रिटायर्ड हो गए हैं उन्हें 20 लाख ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं किया गया है जबकि अधिकारियों को किया जा चुका है। इसके लिए कोर्ट केस कर समाधान करने का भी निर्णय लिया गया।
सेवानिवृत कर्मचारियों से आजीवन सदस्यता लेने के लिए आग्रह किया गया।
स्थापना दिवस के पहले क्षेत्रीय समिति का गठन पूरे बीसीसीएल क्षेत्र में किया जाएगा, जहां सेवा निवृत कर्मचारी रहते हैं।
बैठक में श्री बिंदेश्वरी प्रसाद चीमन कुमार वैद्यनाथ साहू हरिलाल साव उमेश चंद्र आदि मौजूद थे।