योजनाओं की समीक्षा को ले बोकारो परिसदन में सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति बैठक

सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति के सभापति ने की विभिन्न निगमों की समीक्षा | बोकारो परिसदन सभागार में वरीय पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में ली कार्य प्रगति की जानकारी

एसएनएस24न्यूज, बोकारो :

झारखंड विधान-सभा की सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति आज बोकारो जिले के दौरे पर रही। इस दौरान समिति के सभापति सरयू राय ने बोकारो परिसदन में जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। उन्होंने झारखंड वन विकास निगम, झारखंड खनिज विकास निगम लि.,झारखंड पुलिस आवास निगम लि., तेनुघाट विद्युत निगम लि., झारखंड पर्यटन विकास निगम लि., झारखंड शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लि., झारखंड औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम लि., सिल्क टेक्सटाईल्स एवं हस्त-शिल्प निगम लि., झारखंड राज्य बेवरेज निगम लि.,झारखंड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लि., झारखंड राज्य अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम लि., झारखंड उर्जा विकास निगम लि., झारखंड चिकित्सक एवं स्वास्थ्य आधारभूत संरचना विकास निगम लि., झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लि.,झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम लि.,झारखंड विद्युत संरचना निगम लि.,झारखंड बिजली वितरण निगम लि.,झारखंड कम्यूनिकेशन नेटवर्क लि. एवं झारखंड अटल बिहारी इनोवेशन लि. से संबंधित पदाधिकारियों से निगम के कार्य एवं कार्य प्रगति* की जानकारी ली।

झारखंड खनिज विकास निगम संबंधित कार्यों की समीक्षा के क्रम में सभापति ने जिला खनन पदाधिकारी श्री रवि कुमार सिंह से जिले में संचालित बालू घाटों की जानकारी ली। इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी द्वारा जिले में चिन्हित बालू घाटों, जिला सर्वे रिपोर्ट के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

झारखंड पुलिस आवास निगम लि. की समीक्षा क्रम में संबंधित पदाधिकारी से सभापति ने क्या – क्या निर्माण हुआ है और क्या कार्य प्रस्तावित है इसकी जानकारी ली। बताया कि पांच थाना भवन का निर्माण कार्य का काम मिला था, जिसमें जोगेश्वर बिहार,चास मुफ्फसील एवं बालीडीह थाना का निर्माण पूर्ण हो गया है, दो थाना भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। मंडल कारा से संबंधित कुछ निर्माण कार्य का भी कार्य निगम को मिला है, जिसे किया जाना है।

सिल्क टेक्सटाईल्स एवं हस्त-शिल्प निगम लि. की समीक्षा क्रम में जिले के अलग – अलग प्रखंडों में स्वयं सहायता समूहों को मिल रहें लाभ, झारक्राफ्ट के तहत संचालित दुकानों आदि की जानकारी ली। सभापति ने झारक्राफ्ट को और भी प्रभावी तरीके से संचालित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिशा – निर्देश दिया।

झारखंड राज्य बेवरेज निगम लि. की समीक्षा क्रम में सभापति द्वारा जिले में संचालित शराब दुकानों, उपलब्ध ब्रांडों/डिपो के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। दुकानों में कार्यरत मानव बल के ससमय मानदेय भुगतान एवं राजस्व संग्रह/उत्पाद पालिसी आदि के संबंध में जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिया।

झारखंड राज्य खाद्य आपूर्ति निगम लि. की समीक्षा क्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती गितांजली से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, ग्रीन कार्ड, सोना – सोबरन धोती- साड़ी योजना, डोर टू डोर सप्लाई योजना आदि की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।

झारखंड बिजली वितरण निगम लि. की समीक्षा क्रम में कार्यपालक अभियंता से जिले में हो रहें कार्य एवं इससे भविष्य में होने वाले फायदे के संबंध में जानकारी ली। संबंधित पदाधिकारी ने बताया कि चंदनकियारी – गोविंदपुर संचरन लाइन का कार्य प्रगति पर है, जल्द ही बरमसिया एवं जैनामोड़ पावर ग्रिड को इससे जोड़ा जाएगा। इससे जिले में विद्यूत आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ होगी।

इनके अलवा समीक्षा क्रम में झारखंड पर्यटन विकास निगम लि. (जेटीडीएस) एवं झारखंड औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम लि. की जिले में क्या – क्या संपत्ति है और इसका संचालन कैसे हो रहा है, इसकी जानकारी राज्य स्तर से समिति को उपलब्ध कराने को पत्राचार संबंधित अधिकारियों को करने का निर्देश दिया।

बैठक में कई अन्य निगम के कार्यों के संबंध में भी समीक्षा कर प्रतिवेदन प्राप्त किया गया और उन्हें जरूरी दिशा – निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त श्रीमती कीर्तीश्री जी.,अपर नगर आयुक्त श्री अनिल कुमार, अपर समाहर्ता श्रीमती मेनका, अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती वंदना सेजवलकर, सिविल सर्जन डा. दिनेश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी श्रीमती हेमलता, जिला परियोजना पदाधिकारी श्री राज शर्मा, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री कुमार कनिष्क, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री शक्ति कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी श्रीमती मनीषा वत्स, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, डीपीएम यूआइडी शैलेंद्र मिश्र, आइटी मैनेजर श्री संजय कुमार समेत सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी/कर्मी आदि उपस्थित थे।

इससे पूर्व, उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्री प्रियदर्शी आलोक एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री रजनीश कुमार ने झारखंड विधान-सभा की सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति के माननीय सभापति श्री सरयू राय को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

Next Post

एसबीआई फुसरो शाखा में गर्मी से लोग रहे बेहाल, ऊपर से बिजली की आँख मिचौली

Mon Sep 11 , 2023
भीषण गर्मी और बिजली की […]
sbi bank me garmi se hua bura hal

ताज़ा ख़बरें