राजद सुप्रीमो पहुंचे देवघर, कल परिवार के साथ करेंगे पूजा अर्चना

राजद सुप्रीमो पहुंचे देवघर, कल परिवार के साथ करेंगे पूजा अर्चना |

लाल यादव ने संगठन मजबूत करने का कार्यकर्ताओं को दिया कड़ा निर्देश |

एसएनएस24न्यूज देवघर :

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री बिहार राबड़ी देवी पहुंचे देवघर। हजारों नेताओं, कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े, गाजे बाजे के साथ स्वागत किया। एयर पोर्ट से लेकर देवघर परिसदन तक जन सैलाब उमड़ गया।

देवघर हवाई अड्डा पर हजारों नेताओं कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत। स्वागत में झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव, प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव, झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, बादल पत्रलेख, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, पूर्व सांसद घुरन राम, राष्ट्रीय महासचिव अभय कुमार सिंह, चतरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव, पूर्व विधायक रामदेव यादव, कल्पना देवी, युवा के अध्यक्ष रंजन यादव, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता डॉक्टर मनोज कुमार, श्यामदास सिंह, महिला अध्यक्ष रानी कुमारी, एस इरफान अंसारी, शिवनाथ यादव, अवधेश यादव, भूतनाथ यादव, विजय राम, सुनील यादव, रामकुमार यादव, चंद्रशेखर भगत, अनिल यादव, मुकेश यादव सहित हजारों की संख्या में नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हवाई अड्डा से आने के बाद लालू प्रसाद यादव ने झारखंड के कोने कोने से आए राष्ट्रीय जनता दल के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से किए मुलाकात कर सभी का हालचाल और सभी को संगठन मजबूत करने का कड़ा निर्देश दिया।

मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा भागाओ देश बचाओ। देश सबों का है और सभी के लिए बना है। नफरत फैलाने वाले पूरे देश में नफरत फैला रहे हैं। इस देश में नफरत फैलाने वालों को देश से भगाना होगा।

Next Post

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पत्नी राबड़ी देवी संग की फौजदारी दरबार बासुकीनाथ में पूजा-अर्चना

Mon Sep 11 , 2023
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव […]
Lalu with wife rabri devi worshipped at basukinath temple

ताज़ा ख़बरें