तेनुघाट के कल्याण के लिए श्रद्धालुओं ने किया रुद्राभिषेक

तेनुघाट : तेनुघाट पहाड़ी शिव मंदिर में तेनुघाट के कल्याण के लिए श्रद्धालुओं के द्वारा रुद्राभिषेक किया गया। जिसमें 51 किलो दूध, पांच किलो शहद, पांच किलो गन्ने का रस, पच्चीस किलो दही, दस लीटर गंगा जल से भक्तों ने भगवान शंकर के शिवलिंग पर रुद्राभिषेक किया। रुद्राभिषेक के बाद श्रद्धालुओं को शीतल प्रसाद एवं खीर प्रसाद ग्रहण किया गया। शाम में सिंगर पूजा हुआ।

उसके बाद रात में जागरण का कार्यक्रम किया गया, जिसमें भक्तों ने भजन का पूरा आनंद उठाया। पूजा में पंडित बलदेव मिश्रा, मनोज चौबे, राजीव पांडे, शशि मिश्रा के द्वारा पूजा कराया गया। वीरेंद्र प्रसाद, रमेंद्र कुमार सिन्हा, वेंकट हरि विश्वनाथन, सुनील कुमार, कुणाल कुमार, सुभाष कटरियार, विजय कुमार सिन्हा, विनय कुमार सिन्हा, संतोष श्रीवास्तव, रेखा सिन्हा, मुखिया नीलम श्रीवास्तव, सुनीता सिन्हा, पूनम सिन्हा, शालिनी सिन्हा, विभा सिन्हा, ममता सिन्हा, सुजाता प्रसाद, शिवम कटरियार, कौस्तुभ कृष, शंकु कुमार, बिन्नी कुमारी, आर्य अरुण, श्रुति कुमारी, डुग्गू कुमार, लाल बाबू, टुकटुक कुमार सहित सैकड़ों भक्तगण ने रुद्राभिषेक में बाबा को दूध दही शहद गन्ना रस गंगाजल आदि अर्पित किया अर्पित किया ।

Next Post

स्वास्थ्य और पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत साइक्लोथॉन कार्यक्रम का आयोजन

Tue Aug 29 , 2023
मारवाड़ी युवा मंच, गिरिडीह प्रेरणा […]
मारवाड़ी युवा मंच, गिरिडीह प्रेरणा शाखा रोटरी क्लब ऑफ़ गिरिडीह कपल एवं नवजीवन नर्सिंग होम के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम

ताज़ा ख़बरें