दुमका के सचिन नंदी सम्मानित किए जाएंगे दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय युवा प्रतिभा सम्मान समारोह में

रानीश्वर (दुमका) : बीस अगस्त को दिल्ली में राष्ट्रीय युवा प्रतिभा पुरस्कार 2023 से सम्मानित किए जाएंगे दुमका के सचिन नन्दी।

रानीश्वर (दुमका) से गौतम चटर्जी की रिपोर्ट दी है कि सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के एनएसएस स्वयंसेवक एवं सामाजिक कार्यकर्ता सचिन नन्दी को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय युवा प्रतिभा पुरस्कार 2023 कार्यक्रम में आगामी 20 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें दिल्ली में मिलेगा।

बताते चलें कि सचिन नन्दी मसलिया के रहने वाले है।सचिन ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक के रूप में अपनी पढ़ाई के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य किया है। इनके द्वारा समाज में शिक्षा, जागरूकता, पर्यावरण-संरक्षण, स्वछता अभियान, अनाथ बच्चो को अनाथालय भेजना जैसे कई कार्य किये गए है। इन्होंने रक्तदान के क्षेत्र में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उनके उक्त कार्यो को देखते हुए प्राइड ऑफ़ यंग हिंदुस्तान अवॉर्ड 2022 महाराष्ट्र, युवा गौरव पुरस्कार 2022, उत्तरप्रदेश, कन्यादान शिरोमणि सम्मान 2022, मिथिला ग्लोबल पुरस्कार बिहार, राष्ट्रीय युवा उत्कृष्टता पुरस्कार- 2023 जम्मू कश्मीर, झारखंड युवा सदन से पुरस्कृत एवं अन्य कई राज्य एवं राष्ट्रीय स्तरीय पुरस्कार से उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।

Next Post

पुलिस महानिदेशक से भाजपा ने लगाई राज्य को अपराध मुक्त करने की गुहार 

Thu Aug 17 , 2023
भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल […]
bjp-requested-dgp-to-set-state-crime-free

ताज़ा ख़बरें