सदर-विधायक को प्रभारी-प्राचार्य ने समस्याओं से कराया अवगत

गिरिडीह सदर विधायक ने कुम्हरलालो स्थित प्लस टू हाई स्कूल का औचक दौरा किया पठन पाठन से संतुष्ट दिखे स्कूल को अन्य सुविधा मुहैया करवाने का दिया भरोसा।

गिरिडीह: सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने +2 हाई स्कूल कुम्हरलालों का औचक दौरा किया। जहां विद्यालय की पठन-पाठन रख-रखाव से बहुत ही संतुष्ट दिखे। जिलाध्यक्ष संजय सिह भी साथ में विद्यालय की स्थिति से संतुष्ट हुए। विद्यालय की कुछ समस्याओं से प्रभारी प्राचार्य संजय ने विधायक को अवगत कराया। जिसमे लाइब्रेरी रूम, लेबोरेटरी रूम, असेंबली शेड और भवन निर्माण से संबंधित मामले थे। जिसे तुरंत निस्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों से विधायक ने बात की। मॉडल स्कूल भवन निर्माण की समस्या पर भी बात हुई। मौके पर स्कूल की छात्राओं ने भी विधायक से अपनी विचारो को रखा।

इस मौके पर राजू राणा, दिनेश रजवार, दामोदर वर्मा, प्रमोद वर्मा, दिगंबर वर्मा, भोला वर्मा, संजय वर्मा, मुखिया प्रतिनिधि सुभाष बरनवाल, पंचायत समिति प्रतिनिधि जागो रजक एवम स्कूल के कर्मी मौजूद रहे।

Next Post

गोपीकांदर एवं खरौनी बाजार में किया गया शौर्य जागरण यात्रा राम रथ का भव्य स्वागत

Fri Sep 29 , 2023
गोपीकांदर एवं खरौनी बाजार में […]

ताज़ा ख़बरें