निरसा से मलय गोप: निरसा संकल्प यात्रा को लेकर मंगलवार को पोद्दारडीह स्थित मैरेज हॉल में विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष ग्रामीण ज्ञान रंजन सिन्हा अपने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के मौजूदगी में प्रेस वार्ता की। वार्ता की शुरुआत विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने 26 सितंबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के आगमन को लेकर की जा रही तैयारी के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि बाबूलाल मरांडी 25 सितंबर को निरसा पहुंच जाएंगे।
26 सितंबर को निरसा के कुहका फुटबॉल मैदान में उनकी जनसभा होगी। जिसमें निरसा से लगभग 10 हजार की संख्या में लोग पहुंचेंगे। जिसमे हेमंत सरकार की वादा खिलाफी को जनता के बीच रकहा जाएगा। वही जिलाध्यक्ष ग्रामीण ज्ञान रंजन सिन्हा ने कहा कि यह जनसभा ऐतिहासिक होने जा रहा है। ऐसी सभा निरसा मे पहले कभी नही हुई होगी। इस जनसभा के आयोजन के पूर्व, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का भव्य स्वागत निरसा के विभिन्न क्षेत्र संजय चौक, कालीमंडा एवं निरसा चौक पर किया जाएगा। उसके बाद सभा स्थल पहुंचेंगे। जहां जिला के सभी विधायक, सांसद, कार्यकर्ता, बूथ कमिटी के सदस्य के साथ साथ भारी संख्या में निरसा के जनता उपस्थित रहेंगे।