सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति का पुनर्गठन

sarwjanik durga puja committee meeting giridih

सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति अलकापुरी की बैठक में कमेटी का पुनर्गठन

बासुदेव महथा बने अध्यक्ष व बासुदेव राम चंद्रवंशी महासचिव

गिरिडीह : सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति अलकापुरी के सदस्यों की बैठक शनिवार को मंडप प्रांगण में समिति के मुख्य संरक्षक रुद्र कांत लाल दास की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में समिति के 32वें वर्षगांठ पर इस वर्ष भी दुर्गा पूजा पूरे धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में कमिटी के महासचिव रहे संतोष कुमार रॉय द्वारा वर्ष 2022 के आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। जिसे कमिटी सदस्यों ने ध्वनिमत से पारित किया। वहीं महासचिव राय ने इस वर्ष के पूजा आयोजन में अस्वस्थता के कारण यथोचित सहयोग करने में अपनी असमर्थता प्रकट की। फलस्वरूप कमिटी सदस्यों ने नई कमिटी के गठन, इस के पूजा हेतु बजट का आकलन, भव्य पूजा पंडाल एवं आकर्षक विद्युत सज्जा करने, मुख्य मार्ग को भी लाइटों से सजाने, महाअष्टमी पूजा के दिन हेतु श्रद्धालुओं के भीड़ को नियंत्रित करने हेतु विशेष व्यवस्था एवं सुविधा का इंतजाम करने पर भी विशेष चर्चा की गई।

यहां नये कमिटी के गठन किया गया। जिसमें वासुदेव महथा को कमिटी का अध्यक्ष एवं वासुदेव राम चंद्रवंशी को महासचिव चुना गया। जबकि कोषाध्यक्ष मनिंदर प्रभाकर एवं आलोक कुमार को सह कोषाध्यक बनाया गया। समिति का मीडिया प्रभारी सह सलाहकार गिरिडीह के वरिष्ठ पत्रकार रमेश प्रभाकर को चयनित किया गया।

समिति के अन्य पदाधिकारियों में कार्यकारी अध्यक्ष डॉ विकाश लाल एवं गणेश विश्वकर्मा को बनाया गया। वहीं उपाध्यक्ष प्रो अनिल कुमार सिंह चौधरी, राजेश कुमार, बी अगस्त क्रांति कुमार शर्मा, प्रमोद त्रिपाठी एवं नथुनी चौधरी को, सचिव डॉ शैलेन्द्र चौधरी, डॉ कुलदीप नारायण, अशोक सिंह एवं डॉ संजीव कुमार, संयुक्त सचि उमेश सिंह, धर्मेंद्र कुमार राय, सुदीप राणा (सिंटू), संजय कुमार सिंह (परदेशी), संजय सिंह, सत्येन्द्र कुमार चौधरी एवं सरोज राय, जबकि संगठन सचिव मदन झा मुदित, दीपक कुमार गौड़, बासुदेव साव, अमित रस्तोगी एवं आलोक कुमार गुप्ता या गया। वहीं कार्यकारणी समिति सदस्य के रूप में गुड्डू सिन्हा, सुजीत कुमार शर्मा, गौरव भारद्वाज, विजय कुमार सिंह, कौशल कुमार, बसंत कुमार, मुन्ना पासवान, अजय तिवारी, ज्ञानेश्वर प्रसाद एंव लालन कुमार सिन्हा को शामिल किया गया।

नवगठित समिति के मुख्य संरक्षक रुद्रकान्त लाल दास, संरक्षक प्रमुख कृष्ण मुरारी प्रसाद एवं अभय शंकर प्रसाद, वरीय संरक्षक सन्तोष कुमार राय, मुख्य सलाहकार सुनीत कुमार सिंह एवं सलाहकार प्रमुख विनय कुमार सिंह, योगेश्वर महथा एवं फतेह नारायण साहू बनाये गये।

Next Post

गिरिडीह के विद्यालय में स्वास्थ शिविर का आयोजन

Mon Sep 18 , 2023
 सलुजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल द्वारा […]
health chekup camp in giridih school

ताज़ा ख़बरें

जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने गुरुवार को शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर जल जमाव, गरगा डैम की स्थिति और शहरी सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने बारिश की परवाह किए बिना स्वयं मैदान में उतरकर वास्तविक हालात की समीक्षा की और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा – निर्देश दिए। मौके पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास सुश्री प्रांजल ढांडा, जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती वंदन शेजवलकर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी चास डा. प्रदीप कुमार, अंचलाधिकारी चास श्री दिवाकर दूबे, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री शक्ति कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।