सावित्री देवी ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

खैरबनी गांव में दबंगों द्वारा विधवा महिला सावित्री देवी का घर तोड़ने के मामले में अबतक नहीं हुई कोई कार्रवाई

विधवा सावित्री देवी ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर लगाई है न्याय की गुहार

काठीकुंड(दुमका) : काठीकुंड थाना क्षेत्र के खैरबनी गांव में दबंगों द्वारा विधवा महिला सावित्री देवी का घर तोड़ने का मामला अब जिला प्रशासन तक पहुंच गया है। पीड़िता द्वारा थाना से लेकर पुलिस अधीक्षक,माननीय राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री तक से कारवाई करने की गुहार लगाई गई है। बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता द्वारा जिला प्रशासन व मुख्यमंत्री को दिये आवेदन में आरोप लगाया गया है कि गांव के ही दमोदर सिंह,कमलदेव सिंह,जगदीश सिंह,हेमा देवी, रामलाल सिंह,चुरामन सिंह,पागो सिंह,विदेशी सिंह एवं बुलबुल सोरेन ने गांव में बैठक कर पीड़िता के घर को तोड़ने की योजना बनायी, जिसपर पीड़िता ने थाना में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आवेदन दिया।

बावजूद आरोपी पीड़िता के घर को तोड़कर सभी सामग्री को लेकर चले गये। पीड़िता ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री,माननीय राज्यपाल, एवं पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी,लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Next Post

अनाज वितरण में मनमानी को लेकर सड़क जाम करने वाले आरोपियों की दो महीने बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी

Wed Nov 15 , 2023
अनाज वितरण में मनमानी को […]

ताज़ा ख़बरें