रांची जिला सबजुनियर बालक-बालिका खो-खो टीम का चयन

रांची जिला सबजुनियर बालक -बालिका खो-खो टीम का चयन लीची बागान प्रांगण , सेक्टर-2, धुर्वा,रांची में सम्पन्न।
रांची: जिला खो-खो एसोसिएशन के तत्वाधान में स्थानीय लीची बागान प्रांगण, सेक्टर-2, धुर्वा, रांची में आज दिनांक 5 नवम्बर (रविवार) को प्रातः छः बजे से प्रातः नौ बजे तक रांची जिला सबजुनियर खो-खो बालक -बालिका टीम का चयन किया गया। इस खुली चयन प्रतियोगिता में रांची जिला से सभी कोटि के विधालय से लगभग एक सौ बालक -बालिका खिलाड़ी उपस्थित हुई। खुली चयन प्रतियोगिता के आधार पर चयनित अठारह बालक -बालिका खिलाड़ी कल से एक सप्ताह प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। प्रशिक्षण शिविर के आधार पर चयनित रांची जिला खो-खो टीम दिनांक 15 से 17 नवम्बर तक बोकारो में आयोजित झारखंड राज्य स्तरीय सबजुनियर बालक -बालिका खो-खो प्रतियोगिता में रांची जिला का नेतृत्व करेगा। प्रशिक्षण शिविर प्रतिदिन शाम तीन बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक रांची जिला खो-खो एसोसिएशन के मुख्य प्रशिक्षक अजय झा, सहायक प्रशिक्षक विवेक कुमार एवं सौम्या सेजल वर्मा के देखरेख में चलेगा।
आज चयन प्रतियोगिता में राष्ट्रीय निर्णायक विवेक कुमार, संजय कुमार, कौशल कुमार, सौम्या सेजल वर्मा, प्रीति रानी, सुभाष गांगुली, राज्य स्तरीय रेफरी शुभम सिंह , सरिता कुमारी एवं वेद प्रकाश तिवारी ने अहम् भूमिका निभाई।
यह जानकारी रांची जिला खो-खो एसोसिएशन के महासचिव अजय झा ने दी।

Next Post

भाजपा हेमंत सरकार पर हुई हमलवार, कहा प्रदेश में संवैधानिक व्यवस्था ध्वस्त

Sun Nov 5 , 2023
भाजपा हेमंत सरकार पर हुई […]

ताज़ा ख़बरें