अधिवक्ता संघ के वरीय सदस्य के निधन पर शोक

अधिवक्ता संघ के वरीय सदस्य के निधन पर शोक

तेनुघाट : तेनुघाट अधिवक्ता संघ के वरीय सदस्य फलाहारी महतो का शुक्रवार को निधन हो गया। मालूम हो कि दिवंगत फलाहारी महतो जो लगभग 85 वर्ष के थे। वह पिछले कुछ समय से बीमार थे। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा था। आज शुक्रवार को उनका निधन हो गया। निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक निवास बगदा ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उनके पार्थिव शरीर को अधिवक्ता संघ भवन परिसर में लाया गया। जहां अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने उनके दर्शन की और भगवान से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। बताते चले की दिवंगत फलाहारी महतो जो सिविल के एक बहुत ही अच्छे वकील थे। अधिवक्ता संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने बताया कि जैसा की हमारी परंपरा है किसी भी अधिवक्ता के निधन के बाद अधिवक्ता संघ के सदस्य अपने आप को एक दिन न्यायिक कार्य से अलग रखते हैं। जिसे लेकर शनिवार को अधिवक्ता संघ के सदस्य अपने आप को न्यायिक कार्यों से अलग रखेंगे।

Next Post

राज्य के सरकारी अस्पतालों में कर्मियों की अब नहीं होगी कमी

Fri Apr 25 , 2025
राज्य के सरकारी अस्पतालों में […]

ताज़ा ख़बरें