आज हम बात कर रहे हैं, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल मुख्यालय हजारीबाग में आज झारखंड के वरीय पुलिस पदाधिकारियों के बैठक की।
हजारीबाग से पप्पू कुमार ने रिपोर्ट दी है कि बैठक में बढ़ते अपराध पर चर्चा हुई। यहां संगठित अपराध, असंगठित अपराध, नशे के कारोबार, अवैध माइनिंग, नक्सल अभियान एवं साइबर अपराध की समीक्षा करते हुए जिले के पुलिस अधीक्षकों को इस पर काम करने के लिए विशेष रूप से निर्देश दिया गया।
बैठक में झारखंड के पुलिस महानिदेशक के अलावा आईजी स्तर के कई पदाधिकारीयों के साथ हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, रामगढ़ और गिरिडीह जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह ने बैठक में दिए गए निर्देशों की चर्चा की साथ ही बताया कि अपराध की घटनाओं में कमी लाने के लिए पुलिस महकमा हर स्थिति में मुस्तैद रहेगी।