महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वालंबी बनाने के लिए किया गया यह काम.
बोकारो (झारखंड) से नरेश कुमार: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर आज रोटरी क्लब चास ने बांटी सिलाई मशीन। जरूरतमंद एवं असहाय महिलाओं के बीच सिलाई मशीन का वितरण किया गया।
इस मौके पर चास थाना प्रभारी संतोष कुमार राणा सहित चास रोटरी के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। चास रोटरी की अध्यक्ष पूजा बैद ने कहा की महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वालंबी बनाने के लिए उनके बीच निशुल्क सिलाई मशीन का वितरण किया गया है।
पूजा ने कहा की महिलाएं सिलाई मशीन से घर बैठे रोजगार से जुड़ सकती है। पुलिस निरीक्षक सह चास थाना प्रभारी संतोष कुमार राणा ने कहा की महिलाओं की शक्ति को विकसित कर उन्हें आत्मनिर्भर बना सकते हैं। संतोष कुमार ने कहा कि भारत को विकसित देश बनाने में महिलाओं की अधिकतम भागीदारी की जरूरत है। राणा नें कहा कि आर्थिक आत्मनिर्भरता महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रभावित तरीका है,इससे ऐसा वातावरण बनेगा जिससे वे अपने को निडर और स्वतंत्र महसूस कर सकेंगी और अपनी क्षमता का पूरा उपयोग कर सकेगी।