सशस्त्र सीमा बल की 35 वीं बटालियन द्वारा सरसाजोल में आयोजित नागरिक कल्याण कार्यक्रम सम्पन्न

SNS 24 News शिकारीपाड़ा (दुमका) ब्यूरो रिपोर्ट

शिकारीपाड़ा प्रखंड के उच्च विद्यालय सरसाजोल में आज गुरुवार को मनोरंजन कुमार पाण्डेय, कमाडेंट 35 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, दुमका के अगुवाई में आयोजित नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सिलाई प्रशिक्षण का समापन समारोह का आयोजन रमेश कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी 35वीं वाहिनी एवं परमेश्वर मुर्मू, मुखिया बंकीजोर पंचायत के द्वारा किया गया। यह प्रशिक्षण दिनांक 24.08.2023 से प्रारंभ कर दिनांक 06.09.2023 तक वाहिनी के दर्जी कार्मिक (प्रशिक्षक) संदीप कुमार यादव के द्वारा दिया गया| जिसमें सरसाजोल गांव के 26 महिलाओं को 12 दिवसीय निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण दिया गया| इसमें ब्लाउज, कुर्ती, बच्चों का ड्रेस, पेटीकोट, सलवार आदि की कटाई व सिलाई का प्रशिक्षण दिया गया| साथ में सिलाई मशीनें की छोटी मोटी मरममत की भी जानकारी दी गयी।

समापन समारोह के अवसर रमेश कुमार द्वितीय कमान अधिकारी 35 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,दुमका के द्वारा समस्त महिला प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि सेवा,सुरक्षा व बंधुत्व के मूल ध्येय के साथ सशस्त्र सीमा बल आप सभी की सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को आयोजित करने का मूल उद्देश्य है कि आप सभी आत्मनिर्भर बने और सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत करें।
उन्होंने कहा कि आप सभी सशस्त्र सीमा बल द्वारा चलाए जा रहे नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत विभिन्न कौशल विकास प्रशिक्षण, निशुल्क मानव चिकित्सा शिविर एवं निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर व समय-समय पर SSB द्वारा लगाए जा रहे फ्री मेडिकल चेकअप ओपीडी में शामिल हों और इसका लाभ उठाएं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि परमेश्वर मुर्मू मुखिया एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा SSB द्वारा संचालित इस कार्यक्रम की काफी सराहना की गई। इस अवसर पर पी एल शर्मा उप कमाडेंट,असीम कुमार मंडल प्रधान सारसाजोल,परमेश्वर मुर्मू मुखिया,श्री बसिर कुमार मंडल प्रधानाध्यापक, मुकेश कुमार,शिक्षक,तुसार कांत मंडल,शिक्षक एवम एफ समवाय शिकारीपारा के समवाय प्रभारी उप- निरीक्षक नितेश कुमार महिला प्रशिक्षु,स्थानीय ग्रामीण, SSB के कार्मिक उपस्थित रहे।

Next Post

जामा थाना क्षेत्र में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटा तेज रफ्तार ट्रेक्टर, ड्राइवर सहित तीन की दर्दनाक मौत

Thu Sep 7 , 2023
SNS 24 News जामा (दुमका) […]
tractor-accident-at-jama-dumka-three-spot-dead

ताज़ा ख़बरें