तेनुघाट में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की धूम

SNS 24 News: तेनुघाट संवाददाता

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पूरे धूमधाम और श्रद्धा पूर्वक तेनुघाट, घरवाटांड़, चापी आदि इलाकों में मनाया गया। मालूम हो कि बीते रात पूरे क्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। मंदिर की सजावट पुरा आकर्षक लग रहा था। जहां तेनुघाट पहाड़ी शिव मंदिर में पुजारी बलदेव मिश्रा, राजीव कुमार पांडेय, बड़ा चौक शिव मंदिर में पुजारी सुरेंद्र पांडेय और घरवाटांड मंदिर में पुजारी सागर उपाध्याय ने वैदिक मंत्र से पुजा अर्चना कराया। सुबह से रात तक भक्तों ने पूजा किया।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सुबह से भक्तों में उत्साह देखा गया। रात में भजन कीर्तन भी किया गया। देर रात तक भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण की पुजा अर्चना में नजर आएं । श्रीकृष्ण के जन्म के शुभ मुहूर्त का स्वागत पूरे उत्साह से किया गया।

मौके पर देवनारायण यादव, मंटू यादव, रमेंद्र कुमार सिन्हा, वेंकट हरि विश्वनाथन, सुजय आनंद, अनील कुमार, संतोष कुमार, उदय सिंह, शिवम कटरियार, आर्या अरूण, श्रुति कुमारी, बिन्नी कुमारी, अनिकेत नंदन, रिचा कुमारी, रिमझिम कुमारी, सुनीता देवी, पुनम सिन्हा, सुजाता प्रसाद, शालिनी सिन्हा, सहित सैकड़ों भक्तगण मौजूद थे।

Next Post

बाबा बागेश्वर धाम के आगमन की तैयारियों को लेकर सनातनी युवाओं की अहम बैठक संपन्न

Thu Sep 7 , 2023
बाबा की अगवानी को 251 […]
baba bageshwar dham giridih agman ayojan meeting by bjp leader vinod sinha

ताज़ा ख़बरें