भाजपा की ओर से सोशल मीडिया कार्यशाला का आयोजन कर किया गया विजय शंखनाद कार्यक्रम का शुभारंभ
दुमका ब्यूरो रिपोर्ट: भारतीय जनता पार्टी दुमका की ओर से आज शुक्रवार को स्थानीय अग्रसेन भवन दुमका में सोशल मीडिया कार्यशाला का आयोजन कर विजय शंखनाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्यअतिथि गुजरात भाजपा सोशल मीडिया के समन्वयक,डॉ पंकज शुक्ला उपस्थित हुए| मौके पर श्री शुक्ला ने विजय शंखनाद कार्यक्रम में उपस्थित साथियो को संबंधित करते हुए कहा कि आज के दिन सोशल मीडिया एक मजबूत कड़ी बन चुकी है, सोशल मीडिया केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुँचाने के लिए एक अच्छा प्लेटफार्म बन चुका है|
राज्य की हेमंत सोरेन सरकार की नाकामियों को भी हम सोशल मीडिया में हथियार के रूप मे इस्तेमाल कर सकते है| आज कल चुनावी अभियान में सोशल मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। कार्यशाला में जिलाध्यक्ष परितोष सोरेन ने स्वागत संबोधन किया,साथ कि सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक राहुल अवस्थी ने प्रजेंटेशन के माध्यम से बातो को रखा| कार्यक्रम को प्रदेश आईटी के सह संयोजक विवेक विकास ने भी संबोधित किया| बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष बबलु मंडल ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन सुजीत यदुवंशी ने किया| उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी पिंटू अग्रवाल ने दी।