झामुमो के गढ़ शिकारीपाड़ा के सरसडंगाल में हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर बरसें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी कहा सोरेन परिवार ने हमेशा ठगने एवं वादा खिलाफी करने का किया है काम 

झामुमो के गढ़ शिकारीपाड़ा के सरसडंगाल में हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर बरसें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी। कहा, हेमंत सोरेन दे रहे हैं भ्रष्टाचार एवं भ्रष्टाचारिर्यों को बढ़ावा व संरक्षण। विकास की जगह केवल दलालों के मार्फत कर रहे हैं पैसे की उगाही का कार्य।

शिकारीपाड़ा ब्यूरो रिपोर्ट के मुताबिक शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के सरस डंगाल में जिसे झामुमो का गढ़ भी कहा जाता है, सूबे के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा का झंडा लहराने में बड़ी सफलता हासिल की है। उल्लेखनीय है कि शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के शिकारीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत सरस डंगाल गांव झामुमो की कर्मस्थली रही है।झारखंड आंदोलन की शुरुआत शिबू सोरेन यहीं से की थी और यह उनकी मुख्य कर्मस्थली रही है। यहां भाजपा का अभी तक झंडा नहीं लहर सका था जो आज शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी ने कर दिखाया।संकल्प यात्रा के तहत आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में क्षेत्र की जनता ने यहां पहुंचकर बाबूलाल मरांडी के भाषण को सुना।

मौके पर बाबूलाल मरांडी हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर बरसें। उन्होंने कहा कि सोरेन परिवार ने हमेशा ठगने एवं वादा खिलाफी करने का ही काम किया है। वर्तमान समय में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार एवं भ्रष्टाचारिर्यों को बढ़ावा एवं संरक्षण दे रहे हैं। वे विकास करने की जगह केवल दलालों के मार्फत पैसा उगाही का कार्य कर रहे हैं, जिसका परिणाम है कि मंत्री पदाधिकारी जेल जा रहे हैं।

बाबूलाल मरांडी हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर बरसें। उन्होंने कहा कि सोरेन परिवार ने हमेशा ठगने एवं वादा खिलाफी करने का ही काम किया है।

बीडीओ एवं थानेदार खुलेआम जनता का शोषण कर रहे हैं। बगैर पैसे का कोई कार्य नहीं होता है। सीधे तौर पर वे लोग कहते हैं कि हम लोगों को ऊपर भी पैसा पहुंचना पड़ता है, इसलिए पैसा नहीं लेंगे तो कहां से देंगे। कहा कि झारखंड की वर्तमान स्थिति पर सही बात कहने पर अभी तक मेरे ऊपर आधे दर्जन से अधिक प्राथमिक की दर्ज की जा चुकी है। मैं कहता हूं चाहे जितने भी प्राथमिक दर्ज कर लो जनता को असलियत बता कर ही रहूंगा। संकल्प यात्रा के तहत जनसभाओं के माध्यम से सारी सच्चाई जनता के सामने लाकर खड़ा करूंगा।

कहा कि सोरेन परिवार आदिवासियों का शोषक है, उसने आदिवासियों की हित की चिंता कभी नहीं की। भाजपा ही आदिवासियों की हितेषी पार्टी है। भाजपा ने ही आदिवासी को राज्यपाल और राष्ट्रपति बनाया है। शिकारीपाड़ा प्रखंड के कुलकुली डंगाल में बाहरी लोगों द्वारा पत्थर की खदानें चलाई गई। राजस्व की खुलेआम लूट की गई। वर्तमान समय में आदिवासियों के ऊपर राजस्व बकाया कैसे दिखाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक आदिवासी पर 8 करोड़ 40 लाख राजस्व बकाया दिखाकर मामला दर्ज किया गया है।

बाहरी लोग पत्थर की खदानें चलाते हैं और आदिवासियों का शोषण होता है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में इस क्षेत्र में पत्थर उद्योग को बंद कर दिया गया है, जिसके कारण हजारों हजार मजदूर बेरोजगार होकर अन्य प्रदेशों में रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं। यदि जल्द से जल्द पत्थर खदानों एवं क्रशरों को शुरू नहीं किया गया तो इसके लिए आंदोलन किया जाएगा। अगर भाजपा की सरकार बनी, जनता ने साथ दिया तो यहां के आदिवासियों को ही यहां पत्थर उद्योग चलाने की अनुमति दी जाएगी, बाहरी लोगों को नहीं।

जनसभा को दुमका सांसद सुनील सोरेन, पूर्व मंत्री डॉक्टर लुईस मरांडी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, जिला अध्यक्ष परितोष सोरेन, जिला उपाध्यक्ष रामनारायण भगत, काठीकुंड प्रखंड प्रमुख बिमला नीपू सोरेन ने भी संबोधित किया। यहां मुख्य रूप से भाजपा नेत्री अमित रक्षित, अविनाश सोरेन, पूर्व जिला अध्यक्ष निवास मंडल, डॉक्टर एंजिला मुर्मू, पिंटू अग्रवाल, विवेकानंद राय, अमरिंदर कुमार सिंह उर्फ मुन्ना, रानीश्वर प्रखंड एवं काठीकुंड प्रखंड के मंडल अध्यक्ष के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। सभा की अध्यक्षता शिकारीपाड़ा पूर्वी मंडल अध्यक्ष सुभाषित चटर्जी ने की, जबकि मंच का संचालन पश्चिमी मंडल अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने किया।

Next Post

कड़ी चौकसी के बावजूद नहीं थम रहा पशु तस्करी का कारोबार

Fri Aug 25 , 2023
दुमका पुलिस की कड़ी चौकसी […]
कड़ी चौकसी के बावजूद नहीं थम रहा पशु तस्करी का कारोबार

ताज़ा ख़बरें