बेरमो : भाजपा नेता के आवास पर श्रीकृष्ण की छठीयारी महोत्सव मनाया गया. भाजपा नेता अनिल गुप्ता के आवास पर इसके पूर्व अखंड हरीकीर्तन व कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया था.
उनके छटियारी पर महिलाओं ने जन्मोत्सव के गीत और सोहर गाकर कान्हाजी की डोली सजाकर इस महोत्सव को मनाया.
इस कार्यक्रम में अनिल गुप्ता के अलावा उनकी पत्नी किरण गुप्ता, नेहा गुप्ता, पायल गुप्ता, चंद्र गुप्ता, सौरभ गुप्ता, वेद प्रकाश, प्रतिमा देवी, किरण देवी, अलकाना देवी, रीना देवी, पुष्पा सोनी, सीमा देवी, छाया देवी, सबिता देवी, बेबी देवी, वंदना देवी, अनामिका देवी, रूबी देवी, साक्षी सोनी, बिजोला देवी समेत अन्य महिलाएं शामिल हुई.