नावाडीह में आयोजित विधानसभा स्तरीय चुल्हा प्रमुख सम्मेलन।
नावाडीह से प्रतिनिधि ने खबर दी है कि आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए आजसू सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने कहा कि डुमरी विधानसभा का उपचुनाव सिर्फ विधायक बनाने का नही है, यह चुनाव पूरे राज्य की दशा बदलने का काम करेगी। राज्य में झुठे वादे कर सत्तासीन हुई झामुमो की हेमन्त सोरेन की चार सालों की सरकार से राज्य की जनता भय, भ्रम व भ्रष्टाचार से त्रस्त है।
कहा कि हमारी लडाई किसी व्यक्ति या परिवार से नही है बल्कि व्यवस्था से है। घर से झोला लेकर आए है झंडा बदलकर ही जाएंगे। वे बुधवार को नावाडीह बिनोद बिहारी महतो ग्रामीण स्टेडियम में आयोजित डूमरी विधानसभा स्तरीय चुल्हा प्रमुख के एक दिवसीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन की अध्यक्षता आजसू जिलाध्यक्ष सचिन कुमार महतो व संचालन टिकैत महतो कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री ने नावाडीह, डुमरी व चन्द्रपुरा प्रखंड में शिलापट लेकर आए और फिर यहां के लोगो को भ्रम में रखने का काम किया।
चार वर्षो के कार्यकाल में राज्य के एक भी गांव को आदर्श गांव नही बनाया। शहीद के परिवार के बारे में नैतिकता की दुहाई दे रही है। याद करे जब तमाड़ में विधायक को गोली मार दी थी, जिससे वे शहीद हो गये। उस समय चुनाव लड़ने सबसे पहले झामुमो सुप्रीमो चले आए थे। पूर्व मंत्री के निधन के बाद इनके परिवार को उत्पाद एवं मद्द निषेध मंत्री बनाकर राज्य में शराब बेचने की जिम्मेवारी देकर भारी संख्या में रह रहे कुर्मी समाज को कौन सा सम्मान दिया। झामुमो हमेशा समाज के वीर शहीद परिवार चाहे स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो, स्वर्गीय सुनील महतो, स्वर्गीय सुधीर महतो हों सभी को छलने का काम किया।
गिरीडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा डुमरी में 20 वर्षो का जंगल राज्य को समाप्त करना है। मंत्री कार्यकाल में सरकारी विधालय में शिक्षा की स्थिति नही बदली ना ही शिक्षक की बहाली हुई। सम्मेलन को पार्टी प्रवक्ता देवशरण भगत, अल्संख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरूल हसन हसमी, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक, रामचंद्र सहिस, अर्जुन बैठा, गोमिया विधायक लंबोदर महतो, रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी, पार्वती देवी, जिप उपाध्यक्ष बबीता कुमारी, हरेलाल महतो, काशीनाथ सिंह , जिप सदस्य नवीन महतो, खुशबू कुमारी, लोहरदगा विधायक की पत्नी नीरू शांति भगत , केंद्रीय प्रवक्ता अंजू देवी, रांची जिला उपाध्यक्ष बीणा देवी पूर्व प्रमुख मोहन महतो आदि ने संबोधित किया।
मौके पर केंद्रीय सचिव बैजनाथ महतो, अलाउद्दीन अंसारी, बोकारो मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष जयलाल महतो, बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी, तिवारी महतो, अमृत मुण्डा, सांसद प्रतिनिधि दीपक महतो, सुरेश महतो, फुलचंद किस्कु, बांबी पटेल, फकरुद्दीन अंसारी, मिश्रीलाल महतो, सदिया अंजुम, दीपक महतो, विजय महतो, प्रमेश्वर महतो जगरनाथ महतो, विक्की शर्मा, सोनू चौधरी आदि मौजूद थे।