छात्राओं को दी रणनीतिक रूप से कठिन परिश्रम करने की सलाह: उप विकास आयुक्त

उप विकास आयुक्त ने किया मुख्यमंत्री कन्या उत्कृष्ट विद्यालय दुमका का निरीक्षण

छात्राओं को दी अभी से कैरियर लक्ष्य निर्धारित करने एवं उस लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु रणनीतिक रूप से कठिन परिश्रम करने की सलाह

दुमका ब्यूरो रिपोर्ट: आज बुधवार को उप विकास आयुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा मुख्यमंत्री कन्या उत्कृष्ट विद्यालय,दुमका का निरीक्षण किया गया।उप विकास आयुक्त द्वारा सभी अध्ययन कक्ष, कम्प्यूटर लैब, मध्याह्न भोजन से संबद्ध रसोईघर, विद्यालय परिसर आदि का निरीक्षण किया गया। उन्होंने विद्यालय परिसर में जल जमाव को दूर करने हेतु सोख्ता गड्ढा का निर्माण कराने,जर्जर उपस्कर की नियमानुसार नीलामी कराने एवं जर्जर भवन को नियमानुसार ध्वस्त कराने का निदेश दिया। मौके पर उप विकास आयुक्त द्वारा वर्ग- ग्यारहवीं एवं बारहवीं के छात्राओं के साथ संवाद किया गया।संवाद के दौरान छात्राओं को अभी से कैरियर लक्ष्य निर्धारित करने एवं उस लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु रणनीतिक रूप से कठिन परिश्रम करने की सलाह दी गई।उप विकास आयुक्त ने अभियंत्रण, मेडिकल, सिविल सर्विसेज एवं शिक्षा आदि क्षेत्र में कैरियर बनाने हेतु उचित पथ प्रदर्शन की आवश्यकता पर बल दिया गया। प्रधानाध्यापक को निर्धारित समयान्तराल पर सभी छात्राओं का कैरियर काउन्सलिंग कराने का निदेश दिया गया। प्रधानाध्यापक को विद्यालय शैक्षणिक व्यवस्था सृदृढ़ करने हेतु विभिन्न निदेश दिये गए। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त के साथ अनुमण्डल शिक्षा पदाधिकारी,विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं अन्य शिक्षक व कर्मी मौजूद थे।

Next Post

चंद्रपुरा थर्मल में बेमियादी गेटजाम आंदोलन शुरू

Wed Oct 4 , 2023
चंद्रपुरा में अनिश्चितकालीन गेटजाम आंदोलन […]

ताज़ा ख़बरें