ऑपरेशन “सिंदूर” की सफलता को लेकर देवसेना ने निकाली तिरंगा यात्रा

ऑपरेशन “सिंदूर” की सफलता को लेकर देवसेना ने निकाली तिरंगा यात्रा

                         

धनबाद:देश की सीमाओं पर अदम्य साहस और अटूट संकल्प से सराबोर भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा संपन्न ऑपरेशन “सिंदूर” की सफलता को लेकर सोमवार को धनबाद में देव सेना की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए।युवाओं की बड़ी भागेदारी तिरंगा यात्रा में थी। यह तिरंगा यात्रा डीजीएमएस मैदान से रणधीर वर्मा चौक तक गई।सभी ने हाथों में तिरंगा लिए हिंदुस्तान जिंदाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते आगे बढ़ रहे थे। मुख्य रूप से तिरंगा यात्रा में श्वेता किन्नर,समाजसेवी एलबी सिंह, कुम्भनाथ सिंह शामिल हुए.सभी ने एक स्वर से कहा कि हमारे वीर सैनिकों ने ऑपरेशन ‘सिंदूर’ में जो पराक्रम दिखाया, वह केवल सैन्य विजय नहीं बल्कि राष्ट्र की आत्मा की जीत है। यह तिरंगा यात्रा उस भावना की गूंज है। हम धनबाद की धरती से उन्हें सलाम करते हैं।”

Next Post

खनन विभाग ने चलाया सघन जांच अभियान, 01 ट्रैक्टर किया जप्त, प्राथमिकी दर्ज

Mon May 19 , 2025
खनन विभाग ने चलाया सघन […]

ताज़ा ख़बरें

जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने गुरुवार को शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर जल जमाव, गरगा डैम की स्थिति और शहरी सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने बारिश की परवाह किए बिना स्वयं मैदान में उतरकर वास्तविक हालात की समीक्षा की और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा – निर्देश दिए। मौके पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास सुश्री प्रांजल ढांडा, जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती वंदन शेजवलकर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी चास डा. प्रदीप कुमार, अंचलाधिकारी चास श्री दिवाकर दूबे, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री शक्ति कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।