रानीश्वर (दुमका) : एसकेएमयू के कुलपति डॉ. बिमल प्रसाद सिंह ने अधिसूचना जारी कर ग्यारह संबंध महाविद्यालय के शासी निकाय का पुनर्गठन किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार मयूराक्षी ग्रामीण डिग्री कालेज के शासी निकाय के अध्यक्ष सह विधायक नलिन सोरेन के स्थान पर सांसद सुनील सोरेन को शासी निकाय का अध्यक्ष बनाया गया है।
बताते चलें कि विधायक नलिन सोरेन वर्ष 2006 से जीबी के अध्यक्ष थे। जानकारी के अनुसार वर्ष 2020 में विश्वविद्यालय के द्वारा सांसद सोरेन को जीबी का अध्यक्ष बनाया गया था। परन्तु तत्कालीन कुलपति डॉ. सोना झरिया मिंज ने उस आदेश को निरस्त कर विधायक सोरेन को पुनः जीबी का अध्यक्ष बनाया दिया था।