प्रधानाध्यापक पर लगा मारपीट करने एवं छेड़खानी का आरोप, मामला दर्ज

भाजपा नेत्री विभा देवी ने प्रधानाध्यापक पर लगाया मारपीट करने एवं छेड़खानी का आरोप, मामला दर्ज

फतेहपुर (जामताड़ा) से विपुल कुमार गोस्वामी की रिपोर्ट: फतेहपुर की एक बीजेपी नेत्री ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय खिजुरिया के प्रधानाध्यापक गोपाल स्वरूप सिंह पर गंभीर आरोप लगाया है।भाजपा नेत्री ने प्रधानाध्यापक पर गाली गलौज करने के साथ-साथ मारपीट करते हुए छेड़खानी का आरोप लगाया है साथ ही जेवरात छीन लेने की भी शिकायत की है।मामले को लेकर फतेहपुर निवासी भाजपा नेत्री विभा देवी ने फतेहपुर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है।

दर्ज मामले के अनुसार वादिनी विभा देवी ने फतेहपुर निवासी गोपाल स्वरूप सिंह जो पेशे से शिक्षक है पर गली देते हुए मारपीट के साथ-साथ छेड़खानी का आरोप लगाया है। इधर फतेहपुर पुलिस ने इस शिकायत पर अभियुक्त गोपाल स्वरूप सिंह के विरुद्ध कांड संख्या 29/ 2023 धारा 341/ 323/ 504 /354बी/ 379 भादवि के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है| बता दे की फतेहपुर निवासी सह उत्क्रमित मध्य विद्यालय खिजुरिया के प्रधानाध्यापक गोपाल स्वरूप सिंह रिश्ते में भाजपा नेत्री विभा देवी के भैंसूर लगते है।

Next Post

शिक्षक गोष्ठी का आयोजन

Tue Oct 3 , 2023
बीईईओ सुधा कुमारी की अध्यक्षता […]

ताज़ा ख़बरें

जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने गुरुवार को शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर जल जमाव, गरगा डैम की स्थिति और शहरी सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने बारिश की परवाह किए बिना स्वयं मैदान में उतरकर वास्तविक हालात की समीक्षा की और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा – निर्देश दिए। मौके पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास सुश्री प्रांजल ढांडा, जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती वंदन शेजवलकर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी चास डा. प्रदीप कुमार, अंचलाधिकारी चास श्री दिवाकर दूबे, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री शक्ति कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।