शिक्षक दिवस पर विशेष शिक्षक सम्मान समारोह 2023 हजारीबाग

SNS 24 News :हज़ारीबाग संवाददाता

आज दिनांक 05/9/23 को शिक्षक दिवस के अवसर पर झारखंड के हज़ारीबाग जिले के डाड़ी प्रखंड के “अनुग्रह नारायण सिंह +2 उच्च विद्दालय के हिन्दी शिक्षक डॉ नवीन कुमार को बिहार सरकार द्वारा स्थायी मान्यता प्राप्त प्रतिमा – खोज समिति कोईलवर प्रखंड भोजपुर (बिहार) द्वारा ‘विशेष शिक्षक सम्मान पुरस्कार दिया गया !

डा० नवीन को इस पुरस्कार के माध्यम 51000/- रु० का चेक प्रशस्ति का मोमेंटो और अंगवस्त्र दिया गया। डा. नवीन झारखंड के गोड्डा जिले के सुंदर पहाड़ी प्रखंड में आदिवासी बहुल इलाकों में शिक्षा का अलख जगाने में प्रयासरत रहे हैं। पिछले साल 2022 में झारखंड सरकार द्वारा उन्हें 50000 की पुरस्कार राशि और सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान भी दिया।

इसके अलावा डॉ नवीन को झारखंड और बिहार में अनेक सम्मान मिल चुके हैं। भोजपुर (बिहार) में उन्हें यह सम्मान भोजपुर उपविकास आयुक्त श्री विक्रम विरकर (I.A.S) और डॉ जंग बहादूर पंडे, पूर्व अहलस रांची हिन्दी विभाग के द्वारा दिया गया।डॉ. नवीन द्वारा लिखित हिन्दी की पुस्तक दिनकर का प्रबंध शैली रांची विश्वविद्यालय और मिजोरम विश्वविद्या भी उन्हीं के द्वारा समर्पित है।

Next Post

तेनुघाट में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की धूम

Thu Sep 7 , 2023
SNS 24 News: तेनुघाट संवाददाता […]
shri-krishn-janmashtami-in-tenughat

ताज़ा ख़बरें