जेल-अदालत सह विधिक-जागरूकता शिविर का आयोजन

tenughat-jail-adalat-sah-vidhik-jagrukata-shivir

तेनुघाट: माननीय झालसा, रांची के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष  जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो रंजना अस्थाना के मार्गदर्शन में 17 सितंबर 2023 को तेनुघाट जेल में बंदियों के बीच जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।  इस जेल अदालत सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम के लिए एक बेंच का गठन किया गया जिसमें प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी साक्षी श्रीवास्तव और पैनल अधिवक्ता पुनीत लाल प्रजापति उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती श्रीवास्तव ने बंदियों को विश्वकर्मा पूजा की बधाई दी। आगे बंदियों को प्रदान किए जाने वाले विभिन्न विधिक सहायता के बारे में बतलाते हुए कहा कि माननीय नालसा, नई दिल्ली एवं माननीय झालसा, रांची के द्वारा बंदियों के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर चलाए जा रहे हैं । जिनके माध्यम से उन बंदियों को उचित विधिक सहायता प्रदान की जाती है। इसी के तहत प्रत्येक महीने जेल अदालत का आयोजन किया जाता  है।

आगे श्रीमती श्रीवास्तव ने बंदियों से जेल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। आगे बताया कि वैसे बंदी जो स्वयं के खर्च पर अपना अधिवक्ता रख पाने में असमर्थ हैं, उनके लिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के निर्देश पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल के तहत अधिवक्ताओं की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो उन बंदियों के केस में संबंधित न्यायालय में निरंतर पैरवी करते हैं। बंदियों को पैनल अधिवक्ता पुनीत लाल प्रजापति ने भी कानूनी जानकारी दी।

उसके बाद श्रीमती श्रीवास्तव ने महिला वार्ड में जाकर महिला बंदी से भी मुलाकात कर उनकी हालचाल पूछा। जेल में रसोई घर का भी निरीक्षण किया। जहां पर सभी कुछ सही पाया। स्वागत भाषण एव मंच संचालन अधिवक्ता सुभाष कटरियार और धन्यवाद ज्ञापन जेलर नीरज कुमार ने किया। मौके पर विजय कुमार  एवं जेल कर्मियों  की भूमिका सराहनीय रही।  उक्त जानकारी अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम दीपक कुमार साहु ने दी।

Next Post

ऑफिसर्स एसोसिएशन ने भामसं के कोल प्रभारी रेड्डी से माफी मांगने कहा

Mon Sep 18 , 2023
कोल माइंस ऑफिसर्स एसोसिएशन ऑफ […]
CIL - BMS - CMOAI

ताज़ा ख़बरें