तेनुघाट जवाहर नवोदय विद्यालय में जयंती पर याद किये गये राजीव गांधी

 तेनुघाट जवाहर नवोदय विद्यालय में मनाई गयी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जयंती की।

tenughat-navoday-rajiv-gandhi-jayanti

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जयंती जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट में मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य बिपिन कुमार ने स्वर्गीय राजीव गांधी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 में हुआ था। 1991 में एक चुनावी रैली में बम धमाके में हुई उनकी हत्या ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया था।

राजीव गांधी सद्भावना दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में स्थापित राजीव गांधी आदम कद प्रतिमा पर जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य बिपिन कुमार, वरिष्ठ शिक्षक डाक्टर रविन्द्र राम, अशोक कुमार, संजय कुमार, पी पाण्डेय, जीवी महतो, लिलि बेक, अनविता त्रिपाठी, सन्तोषी महारा, तापस चटर्जी, एसएस महतो, विद्यालय कप्तान एवं छात्र छात्राओं ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया। छात्र सौर कुमार ने राजीव गांधी के राष्ट्र के पति योगदान एवं बलिदान पर चर्चा किया।

Next Post

किसान मंच का भूख हड़ताल जारी, पीड़ित परिवारों की हालत गंभीर

Sun Aug 20 , 2023
गिरिडीह में किसान मंच का […]
kisan manch hunger strike cont...

ताज़ा ख़बरें