अनाज वितरण में मनमानी को लेकर सड़क जाम करने वाले आरोपियों की दो महीने बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी

अनाज वितरण में मनमानी को लेकर सड़क जाम करने वाले आरोपियों की दो महीने बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी

काठीकुंड(दुमका) : अनाज वितरण में मनमानी को लेकर सड़क जाम करने के मामले में दो महीने बीतने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है| काठीकुंड पुलिस प्रशासन अब तक सड़क जाम करने वाले आरोपियों को गिरफतार नहीं कर सका है|जानकारी के अनुसार बीते 12 सितंबर 2023 को थाना क्षेत्र के बड़तल्ला पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों ने अनाज वितरण में मनमानी के आरोप में दुमका साहेबगंज मुख्य मार्ग को प्रखंड कार्यालय के समक्ष दो घंटे से भी अधिक जाम कर दिया था।

ग्रामीणों का नेतृत्व बड़तल्ला पंचायत के मुखिया दुरबिन किस्कू कर रहे थे|प्रशासन ने इस मामले में मुखिया दुरबिन किस्कू सहित 25-30 अज्ञात लोगों पर थाने में मामला दर्ज कराया था। इस संबंध में काठीकुंड के सहायक गोदाम प्रबंधक बीरेंद्र मंडल ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी थी, जिसमें बड़तल्ला के मुखिया दुरबिन किस्कू समेत 25-30 अज्ञात पर धारा 143,147,149,283,353,188,आईपीसी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी|

आरोपियो के विरुद्ध सड़क जाम करने,लोगों को एकत्रित कर कानून – व्यवस्था को भंग करने और सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया गया था।मामले का अनुसंधान कर रहे थाना के एसआई अमन राज ने बताया कि अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Next Post

दैनिक राशिफल 16 नवंबर 2023

Thu Nov 16 , 2023
राशिफल 16 नवंबर 2023 गुरुवार […]
dainik-rashiphal-pandit-markandey-dubey

ताज़ा ख़बरें