बच्चो में छिपी प्रतिभा को निखारना ही शिक्षा का उद्देश्य- जिला शिक्षा अधीक्षक

राज्य स्तरीय कला उत्सव में भाग लेने हेतु छात्र-छात्राओं की टीम रांची के लिए रवाना

बच्चो में छिपी प्रतिभा को निखारना ही शिक्षा का उद्देश्य- जिला शिक्षा अधीक्षक

दुमका: आज झारखण्ड शिक्षा परियोजना दुमका कार्यालय से राज्य स्तरीय कला उत्सव में भाग लेने के लिए छात्र-छात्राओं की टीम को हरी झंडी दिखाकर रांची के लिए रवाना किया गया।ये लोग 29 एवं 30 अक्टूबर को जेसीआरटी रति राँची में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इन्हें ज़िला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में चयन किया गया है। जिले के सरकारी एवं निजी उच्च विद्यालयो के कक्षा 9 से 12 में पढ़ने वाले बच्चो ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। संगीत चित्रकला वादन आदि नौ अलग अलग विधाओं के 18 बालक बालिका इस प्रतियोगिता में चयनित होकर राज्य स्तर पर ज़िले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार हेंब्रम ने कहा कि सभी बच्चो में कोई न कोई प्रतिभा है। शिक्षा का उद्देश्य उस छिपी प्रतिभा को बाहर निकालना है। इसके लिए सरकार द्वारा तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कला उत्सव के द्वारा बच्चो के कलात्मक प्रतिभा को निखारने का प्रयास कियाजा रहा है।सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी सुमंत कुमार ने बच्चो का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें राज्य स्तर से प्रथम स्थान प्राप्त कर आने की शुभकामना दी। सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी श्याम सुन्दर मोदक ने कहा कि आपको को उत्साह एवं धैर्य के साथ कार्यक्रम में भाग लेना है। वहा आप जिले के प्रतिनिधि है अपके साथ जिले का सम्मान जुड़ा हुआ है।इस बात का सदा ध्यान रखना होगा तभी आप प्रतियोगिता में सफल हो सकते हैं। लेखा पदाधिकारी रवि रंजन ने भी बच्चो को संबोधित किया। बच्चो के साथ अभिभावक के रूप में उत्क्रमित उच्च विद्यालय की शिक्षिका सुवी साहा शिक्षक मलय कुमार राय एवं शिक्षक पंकज कुमार साथ जा रहें हैं।

Next Post

तीस अक्टूबर को मुख्यमंत्री होंगे दुमका में

Sat Oct 28 , 2023
आगामी तीस अक्टूबर को मुख्यमंत्री […]

ताज़ा ख़बरें