जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से धूमधाम से मनाई गई देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व जवाहरलाल नेहरू की जयंती

दुमका ब्यूरो रिपोर्ट: आज 14 नवंबर 2023 को दुमका जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला अध्यक्ष महेश राम चंद्रवंशी की अगुवाई में देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू की जयंती काफी धूमधाम से मनाई गई।

इस अवसर पर जुटे कांग्रेसियों ने उनके चित्र के सामने दीप जलाए,पुष्पांजलि अर्पित की और सामवेद स्वर में कहा की चाचा नेहरू पंडित जवाहरलाल नेहरू इस देश के प्रथम प्रधानमंत्री ने देश की आजादी के समय अपना स्वर्णिम समय जेल में बिताकर आजादी की लड़ाई में अपना योगदान देकर अमर हो गए।

विज्ञापन

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश राम चंद्रवंशी ने कहा कि आज हमारा देश जो कुछ भी देख रहा है सुन रहा है समझ रहा है और जो दिख रहा है वह सारी की सारी चीज चाचा नेहरू की देन है। एक से एक प्रतिमान जैसे आईआईटी,एम्स,इसरो,हिंदुस्तान ऐरोनौटिक्स लिमिटेड इत्यादि की स्थापना करने वाले नेहरू देश के जन-जन की आत्मा में विराजमान है। हम उनके अनुयाई हैं और निष्ठा से उनको अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि इस देश में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास जब उन्होंने करना शुरू किया तो देश तरक्की की राह पर चल पड़ा। उनकी एक-एक सोच इस देश के गरीबों के लिए थी। आज उनके कृति को वर्तमान सरकार धूमिल करना चाहती है जो हम कांग्रेसियों के रहते कभी संभव नहीं होगा।

कार्यक्रम मे वरिष्ठ कांग्रेसी बलाई चन्द्र लायक,श्यामल किशोर सिंह,युगल किशोर सिंह, अरविन्द कुमार,संजीत सिंह,शहरोज़ शेख,टिंकू अली इमाम,सत्यनारायण यादव,मार्था हांसदा,ममता देवी,रोमी इमाम,आशीष सिंह,अमित सिंह,मो. अंजुम,मो.हसनैन,संतोष सिंह,मिट्ठू यादव,मो,असगर,बीरबल दत्ता आदि उपस्थित थे।

Next Post

संत जोसेफ स्कूल दुमका ने खेलो इंडिया के तहत राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाने वाले दीपक टुडू को किया सम्मानित

Tue Nov 14 , 2023
दुमका ब्यूरो रिपोर्ट: बाल दिवस […]

ताज़ा ख़बरें