महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की उम्र के अनुसार हो उनकी आदमकद का निर्माण- काली दास मुर्मू
रानीश्वर(दुमका) : बीते बुधवार 15 नवंबर को पूरे राष्ट्र में काफी उत्साह के साथ बिरसा जयंती मनाई गई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी जन्मस्थली उलीहातु पहुंचकर उनकी आदमकद चित्र पर माल्यार्पण कर सच्ची श्रद्धांजलि दी।महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को हुआ था।
9 जुलाई 1900 में रांची के जेल में उनकी संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी थी।यानी उनका निधन 25 वर्ष की उम्र में हो गया, परन्तु उलीहातु के साथ राज्य के विभिन्न जगहों पर स्थापित उनकी आदमकद में 50-55 वर्ष दर्शया गया हैं। मामले में संथाली भाषा संस्कृति के स्कालर काली दास मुर्मू ने केंद्र एवं राज्य सरकार से बिरसा मुंडा की उम्र के अनुसार उनकी आदमकद का निर्माण कराने की मांग की हैं।