जनता की सेवा के लिए पुलिस हमेशा तत्पर: खेरवार

पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार की अध्यक्षता में शिकारीपाड़ा थाना परिसर में पुलिस जनता संवाद कार्यक्रम का आयोजन

जनता और पुलिस के बीच की दूरी को कम करने के उद्देश्य से किया गया है इस कार्यक्रम का आयोजन – पुलिस अधीक्षक

शिकारीपाड़ा (दुमका) ब्यूरो की रिपोर्ट: पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार की अध्यक्षता में आज शनिवार को शिकारीपाड़ा थाना परिसर में प्रथम पुलिस जनता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने अपने संबोधन में कहा कि जनता और पुलिस के बीच की दूरी को कम करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन मैंने शुरू किया है| यह कार्यक्रम जिले के सभी थानों में आयोजित किया जाएगा| जनता की सेवा के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है|

अगर कोई पदाधिकारी आपकी बातों को नहीं सुनता है तो आप सीधे मेरे दूरभाष पर फोन कर शिकायत दर्ज कर सकते हैं| मैं यथासंभव समस्याओं का त्वरित निदान करूंगा। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने घर से निकलने वाले हर व्यक्ति को प्रेरित करें कि वो बगैर हेलमेट पहने मोटरसाइकिल नहीं चलाएं और ना ही ड्राइविंग के समय नशा का सेवन करें। पुलिस अधीक्षक ने बारी-बारी से सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्यों, वार्ड सदस्यों, राजनीतिक दल के नेताओं तथा जिला परिषद सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से परिचय लिया तथा उनकी समस्याओं को सुना। पुलिस अधीक्षक के साथ वहां मौजूद पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय विजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस आप ही लोगों के बीच से बनी है| पुलिस हमेशा आप लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहती है |

कोई भी घटना होती है वहां सबसे पहले पुलिस पहुंचती है। छोटी मोटी घटनाओं को लेकर आप लोग सीधे थाना ना पहुंच कर ग्राम प्रधान के पास जाएं और वहां ग्राम प्रधान के स्तर से ही समस्याओं का निपटारा करने का प्रयास करें|यदि वहां निपटारा नहीं होता है तो आप इसकी शिकायत पुलिस के पास करें|पुलिस आपकी मदद के लिए हमेशा तत्पर है।

पुलिस जनता संवाद में प्रखंड के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य के साथ-साथ प्रमुख हुदू मरांडी,जिला परिषद सदस्य अविनाश सोरेन,सुनील मरांडी,प्रकाश हांसदा, अंचल अधिकारी कपिल देव ठाकुर, थाना प्रभारी वकार हुसैन के साथ पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Next Post

जन आकांक्षी योजनाओं को माइनॉरिटी तक पहुंचाना लक्ष्य

Sat Sep 30 , 2023
तेनुघाट: झारखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग […]

ताज़ा ख़बरें