‘‘थिंक-2024’’ एक विजन है और उस लक्ष्य के तहत काम करेगी प्रोफेशनल्स कांग्रेस

‘‘थिंक-2024’’ एक विजन है और उस लक्ष्य के तहत काम करेगी प्रोफेशनल्स कांग्रेस

रांची: झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल की अध्यक्षता में आज 07 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार को होटल आर्या, लालपुर, रांची में पूर्वाह्न 10ः00 बजे से ‘‘थिंक-2024’’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ,कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अजय नाथ शाहदेव उपस्थित हुए।

कार्यक्रम प्रारंभ के पूर्व प्रोफेशनल्स कांग्रेस द्वारा तमाम मुख्य अतिथियों को माला, पुष्पगुच्छ, अगंवस़्त्र एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे जी ने कहा कि हर व्यक्ति सबसे पहले देश का नागरिक होता है, राज्य का महत्वपूर्ण अंग होता है। कोई भी समाज बिना व्यापार और बिजनेश से मजबूत नहीं हो सकता है। इस चीज की महत्ता को देखते हुए प्रोफेशनल्स कांग्रेस को नये रूप में लाया गया है।

Next Post

टेबल टेनिस प्रतियोगिता में विजयी छात्रा को किया गया सम्मानित

Sat Oct 7 , 2023
गिरिडीह से चंदन पांडे: बी […]

ताज़ा ख़बरें