कई स्थानों पर जनसभा का आयोजन व डोर डोर जन संपर्क
गिरिडीह/निमियाघाट :
आगामी 5 सितंबर को होने डुमरी उपचुनाव को लेकर प्रचार प्रसार के अंतिम चरण में है। सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक रही है। एनडीए प्रत्याशी आजसू की यशोदा देवी है, लेकिन आजसू से अधिक प्रदेश भाजपा ने डुमरी उपचुनाव जीत को अपना प्रतिष्ठा विषय बना लिया है। यही वजह है कि शनिवार को भाजपा के तीन-तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों ने अलग-अलग इलाकों में चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार किया। इस दौरान डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान भी चलाया गया।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने डुमरी के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। वहीं दूसरी तरफ भाजपा के ही पूर्व सीएम रघुवर दास ने जनसभा को संबोधित किया। कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था की हालत खराब होती जा रही है। बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। हेमंत सरकार का पूरा मंत्रीमंडल उपचुनाव जीतने में अपनी ताकत लगा चुका है। सूबे के पूर्व सीएम सह केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी डुमरी में जनसभा की। केन्द्रीय मंत्री ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि एक हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज की यात्रा करे। यह विजन आजादी के बाद मोदी सरकार ने ही देखा और उसे पूरा किया।
हेमंत सरकार के खिलाफ पूरे राज्य में जनाक्रोश : अगर राज्य में विकास का काम हेमंत सोरेन की सरकार ने की होती तो आज इस डुमरी उपचुनाव में पूरा कैबिनेट बेबी देवी के पक्ष में प्रचार नहीं करती। इस मौके पर हजारीबाग विधायक नवीन जायसवाल, प्रणव वर्मा, सुनील पासवान, सुनील अग्रवाल, अशोक उपाध्याय, पूनम प्रकाश, सुबोध प्रकाश, प्रशांत जायसवाल, बबलू ओझा, महावीर सिंह, सुनील रजक, ईश्वर चंद्रवंशी रहित कई लोग मौजूद थे।