फुसरो : झारखंड प्रदेश तृणमूल यूथ कांग्रेस बोकारो जिलाध्यक्ष बिकेश कुमार सिंह ने कहा है कि झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी को उनका संगठन समर्थन करेगी। उन्होने कहा कि डुमरी का विकास जितना स्वर्गीय जगन्नाथ महतो ने किया है, उतना कोई भी जनप्रतिनिधि ने नही किया।
वह हर जगह खडे रहते थे। चाहे विकास की या विस्थापन, शिक्षा, स्वास्थ्य और जल का मुद्दा हो। भ्रष्टाचार के मुद्दे पे उनका आन्दोलन हमेशा याद रहेगा। उन्होंने कहा कि डुमरी उपचुनाव में जेएमएम एवं इंडिया समर्पित प्रत्याशी बेबी देवी को जिता कर ही स्वर्गीय जगन्नाथ महतो सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते है।