मुख्यमंत्री ने किया ट्रॉफी का अनावरण

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में आयोजित समारोह में वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी -2023 के इवेंट मैस्कोर्ट “जूही” और ट्रॉफी का किया अनावरण। रांची की मेजबानी में 27 अक्टूबर से चैंपियनशिप का होगा आगाज।

रांची 27 अक्टूबर को एक इतिहास रचने जा रही है… जब दुनिया की 6 हॉकी टीमें झारखंड वूमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में मुकाबला करती नजर आएंगी. इसी क्रम में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद्मश्री दिलीप तिर्की,विश्व हॉकी महासंघ के अध्यक्ष तैयब इकराम सहित तमाम हॉकी के पदाधिकारियों के मौजूदगी में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मैस्कॉट की लॉन्चिंग और ट्रॉफी का अनावरण किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल को बहुत महत्वपूर्ण कंपोनेंट के रूप में देखा है। आने वाले समय में जब देश में कोई खेल का टीम तैयार हो तो उसमे झारखंड के खिलाड़ी रहे.
झारखण्ड में इस तरह से बड़े स्तर पर खेल का आयोजन होना गौरव की बात है आने वाला समय खेल के लिहाज़ से झारखण्ड के लिये मिल का पथर साबित होगा

Next Post

मुख्यमंत्री ने त्योहारों के लेकर की उच्चस्तरीय बैठक

Fri Oct 13 , 2023
रांची: झारखंड मंत्रालय में दुर्गा […]

ताज़ा ख़बरें