लोकसभा चुनाव से पूर्व मधुवन में भाजपा ने किया दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

नमस्कार, एसएनएस 24 न्यूज़ आपका स्वागत करता है। मैं खबर की शुरुआत करूं, इससे पहले आग्रह करता हूं कि इस चैनल को लाइक, सब्सक्राइब और शेयर जरूर करें जिससे लेटेस्ट खबरें आपको मिल सके।

आज मैं बात कर रहा हूं गिरिडीह जिले के मधुवन में आयोजित भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का।

गिरिडीह से चंदन पांडेय ने खबर दी है कि सम्मेद शिखर मधुबन के सिद्धांयतन भवन में प्रदेश भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत शनिवार को प्रदेश पदाधिकारियों, सांसद और विधायकों के बैठक के साथ हुई। पहले सत्र में जहां सांसद और विधायक के साथ प्रदेश पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। वहीं पहले सत्र के तीन घंटे की बैठक के बाद राज्य के करीब दो सौ जिला परिषद सदस्य की बैठक शुरू हुई। वहीं पहले सत्र में शुरू हुए बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश मंत्री प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह के साथ राज्य के कई विधायक शामिल हुए।

सत्र की शुरुआत पंडित दिनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर माल्यार्पण करने के साथ ही राष्ट्रगान वंदे मातरम् गाकर किया गया। इस दौरान विधायक मनीष जायसवाल, अमित मंडल, रांची सदर विधायक सीपी सिंह, बिरची नारायण, ढुल्लू महतो और अनंत ओझा समेत कई ओर विधायक और पूर्व सांसद के साथ पार्टी के प्रदेश अधिकारी शामिल हुए। दूसरे सत्र में राज्य के दो सौ से अधिक पंचायत प्रतिनिधियों का पहले दिन का प्रशिक्षण शुरू हुआ। जिसमें गिरिडीह के जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष समेत राज्य भर के जिला परिषद सदस्यों ने हिस्सा लिया।

शिविर का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सीएम रघुवर दास, राष्ट्रीय महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर सभी अतिथियों को बुक्के और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से आप सभी जिला परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सदस्य को केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। जिसे न सिर्फ जनजन तक पहुंचाना है बल्कि लोगों को उसका लाभ भी दिलाना है।

इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री कर्मवीर सिंह ने जीप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों को केंद्र सरकार की ओर से गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारियां दी। शिविर को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहबादी, पूर्व चैयरमेन सुनील पासवान, डिप्टी चैयरमेन प्रकाश सेठ, जिला महामंत्री सुभाष चंद्र सिन्हा, संदीप डेंगाइच, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, दिलीप वर्मा, डॉक्टर विद्याभूषण, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, चुननूकांत, डॉक्टर विकास लाल, अशोक उपाध्याय, नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, नुनुलाल मरांडी, संगीता सेठ, शालिनी बेसख्यिार, प्रोफेसर विनीता कुमारी, ज्योति शर्मा सहित पार्टी नेता व कार्यकर्ता लगे हुए है।

Next Post

दुमका पुलिस ने किया अमरनाथ हत्याकांड का खुलासा जमशेदपुर से गिरफ्तार कर दो शूटरों को भेजा गया जेल

Sat Aug 5 , 2023
नमस्कार, एसएनएस 24 न्यूज़ आपका […]
दुमका पुलिस ने किया अमरनाथ हत्याकांड का खुलासा जमशेदपुर से गिरफ्तार कर दो शूटरों को भेजा गया जेल

ताज़ा ख़बरें