50 घरेलू कामकाजी महिलाओं के बीच छाता वितरण

umbrella-distributed-amongs-women

50 घरेलू कामकाजी महिलाओं के बीच छाता वितरण, लायंस क्लब ऑफ़ गिरिडीह एलिट ने किया वितरण

गिरिडीह : लायंस क्लब ऑफ़ गिरिडीह एलिट द्वारा तिरंगा चौक टुण्डी रोड में क्लब निदेशक लायन राजेश कुमार गुप्ता के निवास पर कामकाजी महिलाओं के बीच छाता का वितरण किया गया। क्लब अध्यक्ष लायन धर्म प्रकाश ने बताया कि आज 50 घरेलू कामकाजी महिलाओं के बीच लायन छाता का वितरण किया गया।

इसके पहले भी क्लब के द्वारा मोहलीचुवां तथा भंडारीडीह में 150 महिलाओं के बीच छाता का वितरण किया गया था। फुटपाथी दुकानदारों के बीच गार्डन अंब्रेला का भी वितरण किया गया था। क्लब निदेशक लायन राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि हमारा क्लब कामकाजी महिलाओं के परेशानी को देखते हुए यह कार्यक्रम चल रहा है।

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष लायन धर्म प्रकाश, निदेशक लायन राजेश कुमार गुप्ता, क्लब सचिव लायन राहुल कुमार, कोषाध्यक्ष लायन मसरूर आलम सिद्दीकी, संयुक्त सचिव लायन डॉक्टर सुमन कुमार , लायन अरविंद कुमार, लायन लक्ष्मीकांत साहू, लायन सुदीप गुप्ता सहित कई क्लब के सदस्य उपस्थित थे।

Next Post

याद किए गए रामपाल सिंह

Mon Sep 25 , 2023
गिरिडीह : झारखण्ड राज्य प्राथमिक […]
-rampal-singh-remembered

ताज़ा ख़बरें