उसरी बचाव अभियान के प्रतिनिधि के साथ विधायक पहुंचे अमित बर्दियार छठ घाट और मानसरोवर तलाब, विधायक सरयू राय ने कहा, उसरी की हालात है गंभीर बचाने का कार्य करे प्रशासन.
गिरिडीह : उसरी नदी बचाओ अभियान के प्रतिनिधिमंडल संग पूर्व मंत्री सह जमशेदपुर विधायक सरयू राय ने पुलिस लाइन स्थित मानसरोवर तालाब एवं शास्त्री नगर स्थित उसरी नदी के तटीय क्षेत्रों का भ्रमण किया। मानसरोवर तालाब की दुर्दशा को देख चिंता जाहिर की। इस तालाब के लिए बनी कमेटी के अध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद गुप्ता भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान विधायक सरयू राय ने कहा सरकार का बिल्डिंग बायलॉज बना है। किसी भी परिस्थिति में नदी के तटीय क्षेत्र से 30 से 50 मीटर के परिधि में निजी निर्माण नही हो सकता है। जिस प्रकार से नदी में बालू का खनन हुआ है, आने वाले समय यहां से पत्थर भी निकालकर बेचने का काम हो सकता है। प्रशासन को गंभीरता देखना चाहिए।
कहा मुख्यरूप से अभी रिवर सीटी एलाइंस चला है उसमें इसे डालना चाहिए। नदी को बर्बाद करने वाले गिरोह पर बिना किसी राजनीतिक दवाब के कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए। मानसरोवर तलाब को भी बेहतर करने के लिए जल्द कुछ विशेष अभियान की जरूरत है। विधायक ने कहा कि नगरनिगम और प्रशासन के साथ जनता को भी ध्यान से रखना है। आम जनता आगे आए। अभियान के प्रतिनिधियों ने कहा बहुत जल्द जिले के सभी विधायक और सांसद सहित जिला प्रशासन को उसरी बचाने को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। उसरी के ऊपर बसे लोग के अलावे पूरे जिले के आम जनता को पर्यावरण के बारे में भी सोचना होगा। अगर बात नही बनी तो हजारों की संख्या में लोगों को पदयात्रा निकालनी होगी।
अभियान के प्रतिनिधि माले नेता राजेश सिन्हा, भाजपा नेता विनय कुमार सिंह, आप नेता कृष्ण मुरारी शर्मा, साउंड एसोसिएशन अध्यक्ष रामजी, अधिवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता शिवा जी सिंह प्रसाद यादव, कॉंग्रेस के सदद्दाम हुसैन, सुरेश सिंह, शास्त्री नगर दुर्गा पूजा समिति के रितेश सराक, मुकेश यादव, पपीन्द्र राणा,अनिल राम, ओमकार प्रसाद के साथ संदीप गुप्ता आदि उपस्थित रह।