काठीकुंड प्रखंड अन्तर्गत आम्बाजोड़ा के जंगलों में राष्ट्रीय पक्षी मोर का विचरण
क्षेत्र में पचास से अधिक मोरों के विचरण से ग्रामीण उत्साहित
काठीकुंड (दुमका) ब्यूरो की रिपोर्ट
जिला के काठीकुंड प्रखंड अन्तर्गत आम्बाजोडा गांव के जंगलों में राष्ट्रीय पक्षी मोर स्वच्छंद रूप से विचरण करते नजर आ रहे हैं। आम्बाजोड़ा गांव के किनारे स्थित झरना किनारे व जंगलों में इन दिनों ग्रामीणों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को देखने की जानकारी दी है। ग्रामीणों ने बताया कि जंगल में करीब 50 से अधिक मोर रहते हैं। गांव के पहाड़ के तलहटी और झरना के किनारे सहित मैदान में मोर दिखने पर ग्रामीण उत्साहित हैं।मोरों की आवाज से जंगल गुंज रहा है और हरियाली के बीच मोर नजर आ रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि जंगल और पहाड़ों में बरबट्टी,अरहर,मकाई, बजरा के खेती के लिए जंगलों को काटने से मोर सुरक्षित नहीं है,ऐसे में राष्ट्रीय पक्षी की जान पर खतरा मंडराने लगा है।ग्रामीणों ने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों द्वारा मोरों का शिकार किया जा रहा है।