इजराइल से वापस भारत लौटी विनीता घोष- ऑपरेशन अजेय

रांची: इजरायल औऱ हमास के लड़ाकों के बीच गोलीबारी जारी है। इस बीच इजरायल के तेल अबीब शहर में झारखंड, रांची की छात्रा विनीता घोष फंस गयी थीं। वो इजरायल से वापस रांची आना चाहती थीं लेकिन उसे कहीं से मदद नहीं मिल रही थीं। बता दें कि रांची की विनीता घोष तेल अबीब विश्वविद्यालय में पीएचडी करने के लिए गयी थीं। रांची के रातू रोड में रहने वाले उसके पिता विश्वजीत घोष ने सांसद महुआ माजी से इस बाबत गुहार लगायी थीं। महुआ माजी ने इस मामले में भारतीय दूतावास को ईमेल कर दिया। रातू रोड, आर्यापुरी में रहने वाले विनीता के पिता ने बताया कि परसों बुधवार को उनकी बेटी से बात हुई है।

इकलौती संतान है विनीता घोष

विनीता ने अपने स्तर से भी वापसी की कोशिश की थीं, लेकिन वो अब तक नाकाम रही थीं। तब विनीता के माता-पिता को बेटी की चिंता खाये जा रही थीं। बता दें कि विनीता घोष माता-पिता की इकलौती संतान है। विनीता के पिता ने बताया कि इस बाबत उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से भी गुहार लगायी थीं। बकौल विश्वजीत विनीता को फिलहाल उसके हॉस्टल में ही रहने की सलाह दी गयी थीं। और हॉस्टल के नीचे बंकर बना हुआ है। खतरे का सायरन बजने पर स्टूडेंट्स बंकर के अंदर चले जाते हैं। विश्वजीत घोष ने बताया कि उनकी बेटी विनीता पिछले साल 2022 के फरवरी महीने में इजरायल गयी है। विनीता ने आरंभिक पढाई डीएवी हेहल से की है। तेल अबीब में उसे फेलोशिप मिलता है। इस कारण उसे रांची से उनके माता-पिता की ओर से कोई पैसा नहीं भेजा जाता है।

उनके पिता आगे बताया कि जैसे ऑपरेशन अजेय के बारे में उन्होंने सुना तो उनके जान में जान आई है अब बहुत जल्द वह उनके आँखों के सामने होगी, साथ ही उन्होंने उन तमाम कोशिशों को धन्यवाद कहा जो उनके लिए मुख्यमंत्री, सहित राजनितिक शीर्षस्थ नेताओं ने पहल की और अंततः वो भारत लौटने में कामयाब रही.

Next Post

टाटा ट्रस्ट्स का स्तन-कैंसर पता लगाने को गाँठ-पे-ध्यान कार्यक्रम

Fri Oct 13 , 2023
कैंसर देखभाल में एक नए […]

ताज़ा ख़बरें